स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने एशिया के कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर ख़िताब अपने किया था, वहीं अब अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 172 रन का लक्ष्य दिया।
जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.2 ओवर में 170 रन पर आल आउट हो गई। भारत की तरफ से गेंदबाज़ी में मोहित जांगड़ा (3/25) और सिद्धार्थ देसाई (3/35) के तीन-तीन विकेट की मदद से बांग्लादेश को दो रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मैच काफी रोमांचक हुआ था, एक समय था जब बांग्लादेश को जीत के लिए 48 गेंदों में 12 रन की जरूर थी और उसके 3 विकेट हाथ में थे।
लेकिन भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के तीन विकेट 10 रन पर चटका दिए और 2 रन से रोमांचक जीत हासिल की। जांगड़ा और देसाई ने टॉप छह में से पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं भारत के 172 रन के स्कोर में यशस्वी जयसवाल ने 37, समीर चौधरी ने 36 और अनुज रावत ने 35 रन का अहम योगदान दिया।
यह भी पढ़े :-
IND vs WI: शमी की शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज खिलाड़ियों टेके घुटने, वेस्टइंडीज स्कोर 94/6
सबसे कम पारियों में 24 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने कोहली, देखें लिस्ट
IND vs WI : पृथ्वी शॉ और कोहली के बाद जडेजा ने भी लगाया शतक, भारत ने 649 रन बनाकर घोषित की पारी
Herald