Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: विराट के साथ सेल्फी लेने वाले फैन पर दर्ज हुआ FIR, लेकिन पैर छूने आये प्रशंसक के साथ रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा

एशिया कप 2018 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं. मुंबई और बिहार के बीच पहला क्वार्टरफाइनल फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया. जिसमें मुंबई ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस दौरान रोहित शर्मा ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली.

मैच के बीच मैदान में घुसा रोहित का फैन 

रोहित शर्मा भारतीय टीम के सीमित ओवरों में शानदार ओपनर बल्लेबाज हैं. उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी के दुनिया भर में फैन्स मौजूद हैं. एक ऐसा ही फैन उस समय मैदान पर आ गया जब रोहित शर्मा मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे. वह आते सीधा रोहित के पैरों पर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाहर ले जाया गया.

पहले क्वार्टरफाइनल के इस मैच में मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. बल्लेबाजी के लिए उतरी बिहार की टीम 69 रनों पर 28.2 ओवर में ढेर हो गयी. बाबुल कुमार और एमडी रहमतुल्लाह ने 16 और 18 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुँच सका. मुंबई की ओर से तुषार देशपांडे ने 9 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए. शमी मुलानी ने 3 जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 1 विकेट लिया.

70 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम ने 12.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. एक मात्र आउट होने वाले बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर रहे. अखिल ने 24 रन बनाए. जबकि रोहित शर्मा 33 और विकेटकीपर आदित्य तारे 6 रन बनाकर नाबाद रहे. अब मुंबई टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जायेगा. वहीं 21 अक्टूबर को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी. जिसमें रोहित शर्मा खेलते हुए नज़र आएंगे. एशिया कप के दौरान रोहित के बल्ले से जमकर रन निकले थे. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post VIDEO: विराट के साथ सेल्फी लेने वाले फैन पर दर्ज हुआ FIR, लेकिन पैर छूने आये प्रशंसक के साथ रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.