स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे है और शानदार प्रदर्शन कर रहे है। हाल ही में टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच मुंबई और हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 246 रन बनाए। फील्डिंग कर रही मुंबई के 18वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिससे अंपायर भी हैरान हो गए। 18वां ओवर शम्स मुलानी लेकर आये, उनकी गेंद पर संदीप ने स्लिप में शॉट खेला लेकिन स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने शानदार कैच किया।
आपको बता दें, शम्स मुलानी की गेंद पर संदीप ने स्लिप में शॉट निकालने की कोशिश की लेकिन बॉल सीधे रोहित शर्मा के हाथ में चली गई । जिसके बाद ने चीते की तरह गेंद पड़कर तुरंत उछाल दी और विकेट का जश्न मनाने लगे । वहीं बल्लेबाज संदीप अपने शॉट पर काफी निराश नजर आये । वहीं अंपायर को भी रोहित के कैच पर थोड़ा कन्फूजन था तो उन्होंने थर्ड अंपायर के पास जाना ठीक समझा और थर्ड अंपायर आउट करार दिया ।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) October 17, 2018
रोहित के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कैच की तारीफ हो रही है। आपको बता दें, भारत जल्द ही वेस्टइंडीज से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। जिसमे रोहित शर्मा का भी चयन हुआ है।
यह भी पढ़े :-
बहुत खुशकिस्मत हूं जो धोनी की कप्तानी में खेल सका : खलील अहमद
निजी कारणों से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का यह खिलाडी
Herald