Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब धोनी ने छक्का लगाकर बनाया ऐसा चेहरा, वायरल हुआ VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। 24 अक्टूबर को भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे विशाखापटनम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच टाई करवा दिया। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली के शतक (157) और अम्बाती रायुडू (73) के अर्धशतक की मदद से भारत ने मेहमान टीम के सामने 50 ओवर में 321 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 10 हजार रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोडा। 81 रन बनाते ही उन्होंने सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। खास बात यह है कि इस मैच में सभी की नजरे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर थी। इस मैच में एक बार फिर वो फ्लॉप साबित हुए। धोनी इस मैच में ज्यादा देर तक विकेट पर ठीक नहीं पाए और 25 गेंद पर सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गये। इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया। उन्होंने 38वें ओवर में छक्का लगया तब उनका चेहरा देखने लायक था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

38वां ओवर वेस्टइंडीज मार्लोन सैमुअर्स कर रहे थे। धोनी आगे निकलकर अपने अंदाज में छक्का जड़ा। जिसके बाद विराट कोहली को उन्होंने काफी फनी रिएक्शन दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।



Herald