Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: बारिश होती रही, लेकिन इस पाकिस्तानी अंपायर ने दिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज में आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराकर पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस प्रणाली से 219 रन से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन में 1994 में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मैच कुछ ऐसा देखने को मिला जिसमे पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार की तारीफ हो रही है।

मैच में बारिश की वजह से कई बार खिलाड़ियों को पवेलियन की तरफ लौटना पड़ता पड़ा। ऐसे ही एक मौके पर पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने उस वक्त लोगों का दिल जीत लिया, जब वह मैदान पर खड़े रहे और अपने फैसले का इंतजार करते रहे थे। यह नजारा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंग्लैंड की पारी के 27वें ओवर में अकिला धनंजय ने लियाम प्लेंकट को आउट कर दिया। अंपायर अलीम डार ने आउट दे दिया। इस बीच बारिश आ गई और खिलाड़ी पवेलियन की तरफ जाने लगे, लेकिन अलीम डार मैदान पर ही खड़े रहे और थर्ड अंपायर के डिसीजन का इंतज़ार करने लगे।

उन्होंने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के फैसले का इंतजार बारिश में ही खड़े होकर किया। उन्होंने इस बात का भी इंतजार किया कि तीसरे अंपायर ने प्लेंकट को आउट दिया या नहीं। तीसरे अंपायर के फैसले के बाद डार ने आउट देते हुए पवेलियन की तरफ दौड़ने लगे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है



Herald