Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI v IND: पहले टेस्ट में ये होंगे भारतीय सलामी बल्लेबाज!

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम को पृथ्वी शॉ और लोकेश राहुल के रूप में नई सलामी जोड़ी मिल सकती है। भारतीय टीम को लम्बे समय से ओपनिंग में स्थायित्व जोड़ी नहीं मिल पाई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शृंखला में अश्विन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी के बाद पिछले लगभग आठ वर्षों से भारतीय टीम स्थायी ओपनिंग जोड़ी की तलाश में जुटी है, लेकिन उसे अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इस दौरान टीम इंडिया में सलामी जोड़ी के साथ कई प्रयोग देखने को मिले।

इस दौरान सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन के साथ कई बल्लेबाजों को देखा गया, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा।

ये कैरेबियाई खिलाड़ी पड़ सकता है भारी, टीम इं​डिया को रहना होगा सावधान

हाल ही इंग्लैंड में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन और मुरली विजय का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। बस यही कारण है कि एशिया कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे शिखर धवन को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई।

वहीं मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे के बीच में टीम से बाहर कर दिया गया था। जबकि लोकेश राहुल अन्तिम मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।

इस मामले में भारत के महान खिलाड़ियों से आगे हैं मयंक अग्रवाल

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार अक्टूबर से राजकोट में शुरू हो रही दो टेस्टों की सीरीज के लिए कर्नाटक के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भी भारतीय टीम में जगह दी है। उन्हें भी बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरा जा सकता है।