Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019 : कप्तान विराट कोहली और टीम ने CoA से की इन चीज़ों की मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अगले साथ इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान बोर्ड के सामने कुछ मांगे रखी है। कोहली और टीम की इन मांगों में यात्रा के लिए आरक्षित ट्रेन कोच, दौरे पर बीवियों को साथ रखने की अनुमति और खाने के लिए केले की व्यवस्था जैसी मांगे शामिल है। कप्तान विराट कोहली ने हैदराबाद में हुई एक मीटिंग में प्रशासकों की समिति (CoA) को इन मांगों की एक सूची दी है।

Ind vs WI : भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को आईसीसी ने लगाई कड़ी फटकार

इस मीटिंग में विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे, रवि शास्त्री और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद उपस्थित थे। गौरतलब है कि भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी है जहां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस दौरे पर भारतीय टीम को उनकी पसंद का फल उपलब्ध करवाने में असफल रहा था। चूँकि अब वर्ल्ड कप शुरू होने में 8 महीने का समय बचा है और भारतीय टीम अपनी सभी तैयारियां उसी के अनुसार करना चाहती है इसी को ध्यान में रखते हुए टीम ने प्रशासन के सामने ये मांगे रखी है।

भारत को वर्ल्ड कप के लिए मिला ये दमदार खिलाड़ी, कोहली ने भी की तारीफ!

अपनी पसंद के फल के अलावा टीम ने दौरे पर पत्नियों को साथ ले जाने और यात्रा के लिए एक अलग रेल कोच की बुकिंग करने का भी अनुरोध किया है। इसके साथ ही टीम ने अच्छी जिम के साथ होटल की बुकिंग करने की भी मांग की है।

बता दें कि सीओए ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाडियों की पत्नियों को बस में बैठने की इजाजत नहीं दी है बल्कि उनके लिये अलग गाडी की व्यवस्था करने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली ने पहले भी विदेशी दौरों पर खिलाडियों के लिए पत्नी को साथ रखने की मांग की थी जिसके लिए उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।

रायडू ने खत्म की विराट कोहली की बड़ी टेंशन, जानिये



Herald