दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया के प्राइम मिनिस्टर इलेवेन टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर को मौका दिया गया है। 25 वर्षीय उस्मान भी अपने पिता के तरफ ही लेग स्पिन गेंदबाज हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं। यह मैच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।
2016 में गए थे ऑस्ट्रेलिया
लाहौर पाकिस्तान के जन्मे उस्मान 2016 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें 2020 तक ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता भी मिल जाएगी और वह उसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप में हिस्सा भी ले पाएंगे। उस्मान से पहले भी कई पाकिस्तानी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भी पाकिस्तान के ही हैं। उसके अलावा लेग स्पिन गेंदबाज फवाद आलम भी पाकिस्तानी मूल के ही हैं। उस्मान कादिर बिग बैश में पर्थ स्कॉर्चर्स टीम का हिस्सा हैं। वहीं वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए वहां की घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेते हैं। गेंदबाजी के साथ ही उस्मान ठीकठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
जार्ज बेली को मिली कप्तानी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए जोर्ज बेली को प्राइम मिनिस्टर इलेवेन की कप्तानी मिली है। उनके अलावा इस टीम में अंडर- 19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान रहे जेसन संगा को भी जगह मिली है।

जेएलटी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेज गेंदबाज गुरिंदर संधू भी इस टीम का हिस्सा हैं। अंडर-19 विश्वकप 2018 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले जैक एडवर्ड को भी इस टीम में मौका मिला है। उन्होंने घरेलू वनडे मैच में करीब 55 की औसत से रन बनाये हैं।
इस प्रकार है टीम
जॉर्ज बेली (कप्तान), जेसन बहरेंडोरफ, मैक्स ब्रायंट, बेन द्वारशियस, जैक एडवर्ड्स, निक मैडिनसन, कर्टिस पैटरसन, जोश फिलिप, उस्मान कदीर, गुरिंदर संधू, जेसन संघ, टॉम एंजेलब्रेक्ट (12 वां)
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर को ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI टीम में मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.