भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन किया हैं.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच को किया शून्य के स्कोर पर आउट

आपकों बता दें, कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत बहुत खराब रही है और उसके कप्तान एरोन फिंच शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये.
एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया, एरोन फिंच अपनी पहली ही गेंद खेल रहे थे, कि उनके बल्ले का बाहरी किनारा लग गया और बॉल सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्ताने में चली गई और एरोन फिंच को गोल्डन डक का शिकार होना पड़ा.
विपक्षी कप्तान को गोल्डन डक बनाने का भारतीय टीम ने बनाया रिकॉर्ड

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को आउट करने के साथ ही भारतीय टीम ने अपने विपक्षी कप्तान को सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक में आउट करने का रिकॉर्ड बनाया हैं. आपकों बता दें, कि भारतीय टीम ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विपक्षी कप्तान को कुल 5 बार गोल्डन डक का शिकार बनाया हैं.
अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम अपने विपक्षी कप्तान को 4-4 बार गोल्डन डक पर आउट कर चुकी हैं, लेकिन एरोन फिंच को गोल्डन डक पर आउट करते ही भारतीय टीम इन सभी टीमों से आगे निकल चुकी हैं.
आपकों इस मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि हमारे इस खबर को लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं. फिलहाल बारिश के कारण मैच रुका हुआ हैं.
भारत के गेंदबाजो ने इस मैच में शुरूआत से ही शानदार गेंदबाजी की हैं और मैच में अपनी पकड़ मजबूत की हुई हैं. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन मैकडर्मट 30 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली हैं. नाथन कुल्टर नाइल ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 गेंदों पर 18 रन की शानदार पारी खेली.
मैच में भारत की टीम जहां बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिली स्टेनलेक की जगह नाथन कुल्टर नाइल को शामिल किया हैं.
दूसरे टी-20 मैच में इस प्रकार हैं दोनों टीम

ऑस्ट्रेलिया : डीआर्सी शॉर्ट, एरोन फिंच (कप्तान), क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडर्मट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरनडोर्फ
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुनाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 0.2 ओवर में एरोन फिंच को आउट करते ही टीम इंडिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत appeared first on SportzWiki Hindi.