वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए बहुत ही खास थी। क्योंकि इस सीरीज से पहले महेन्द्र सिंह धोनी अपने करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के बिल्कुल मुहाने पर खड़े थे।
महेन्द्र सिंह धोनी अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड से महज दूर रह गए 1 रन
महेन्द्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में केवल 51 रन बनाते ही अपना नाम एक बहुत ही खास और ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल कर लेते लेकिन,

ये पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने के साथ ही गुरुवार को संपन्न हो गई, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी इस सीरीज में 50 रन ही जोड़ सके और अभी भी अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने से 1 रन दूर रह गए हैं।
भारत के लिए वनडे में अपने 10 हजार रन वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं कर सके पूरे
हम एम एस धोनी की जिस ऐतिहासिक कीर्तिमान की बात कर रहे हैं वो है उनका भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 10 हजार के क्लब में शामिल होना।

जी हां, महेन्द्र सिंह धोनी भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद अब 9999 रनों पर आ टिके हैं और अपने इस खास ऐतिहासिक रिकॉर्ड से 1 रन अभी भी दूर हैं।
धोनी को अब अपना ऐतिहासिक 1 रन बनाने के लिए करना होगा 71 दिनों का इंतजार
वैसे महेन्द्र सिंह धोनी अपना ये एक रन पूरा तो कर ही लेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें अब 5-10 दिन नहीं बल्कि पूरे 71 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

क्योंकि इस साल भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला ये अंतिम वनडे मैच था। अब भारत को इस साल अब कोई वनडे मैच नहीं खेलना है और अगले साल 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला वनडे मैच खेलना है। ऐसे में धोनी को अपने इस ऐतिहासिक 1 रन के लिए अगले वनडे मैच यानि 71 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 1 रन से 10 हजार रन बनाने से चूके महेंद्र सिंह धोनी को करना पड़ेगा अब 71 दिनों का लंबा इंतजार appeared first on SportzWiki Hindi.