Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में जोर्डन से 1-2 से हारा भारत

अम्मान
भारतीय फुटबाल टीम को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैत्री मैच में यहां जोर्डन के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। अपने से बेहतर रैंिकग वाले चीन के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेलने के बाद स्टीफन कोन्सटेनटाइन की भारतीय पुरुष टीम के लिए यह झटका है। दुनिया की 97वें नंबर की भारतीय टीम हालांकि इस मैच में अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के बिना उतरी थी जो चोटिल हैं। नयी दिल्ली से जोर्डन की यात्रा भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं रही। कई भारतीय खिलाड़ी यहां बाढ़ के कारण कुवैत सिटी हवाई अड्डे पर फंसे रहे। बाढ़ के कारण उड़ानों के समय पर असर पड़ रहा है। गोलकीपर कप्तान आमेर शाफी ने शनिवार को 25वें मिनट में प्रच्च्ी गोल पर जोर्डन को बढ़त दिलाई।

भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने बड़ी गलती की जब वह दूसरे छोर से अपने जोर्डन के समक्ष के शाट के उछाल का अंदाजा लगाने में बुरी तरह विफल रहे और गेंद गोल के अंदर चली गई और मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई। गुरप्रीत ने हालांकि इससे पहले ंिकग अब्दुल्ला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 10वें मिनट में पेनल्टी पर शानदार बचाव भी किया था। अहसन हदाद ने 58वें मिनट में जोर्डन को 2-0 से आगे किया। जैकीचंद सिंह के स्थानापन्न के रूप में उतरे निशू सिंह ने पदार्पण करते हुए 61वें मिनट में भारत की ओर से गोल दागा। दुनिया की 112वें नंबर की टीम जोर्डन के खिलाफ यह मैच 2019 एएफसी एशिया कप की तैयारी का हिस्सा है।