एक तरफ जहाँ सारी दुनिया का ध्यान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज में लगा हुआ है. वहीं दूसरी तरह दुबई में चल रही टी-10 लीग भी लोगों को हैरान करने का कोई भी मौका नही छोड़ रही है. इसी कड़ी में लीग मेंनार्थन वारियर्स का सामना पंजाबी लीजेंड्स से हुआ. इस मैच में नार्थन वारियर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.
दोनों टीमें :
नार्थन वारियर्स : रवि बोपारा, रोवमन पॉवेल, लेंडल सिमन्स, अमीटोज़ सिंह, आंद्रे रसेल, डैरेन सैमी (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), हार्डस विल्जोएन, इमरान हैदर, क्रिस ग्रीन, वहाब रियाज
पंजाबी लिजेड्स:
ल्यूक रोन्ची (कप्तान), इविन लुईस, उमर अकमल, शैमन अनवर, टॉम मूरस (विकेटकिपर ), मिशेल मैक्लेंघन, मोहम्मद सामी, लिआम प्लंकेट, अनवर अली, क्रिस जॉर्डन, जहीर खान
नार्थन वारियर्स ने रच दिया इतिहास

पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान में उतरी नोर्थम वार्रियर की शुरुआत अच्छी रही. सिम्मंस और पूरन ने सिर्फ 6.5 ओवर में टीम का सौ रन के पार कर दिया. इस दौरान सिमस सिर्फ 36 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पूरन ने मोर्चा संभाला रखा.
उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 77 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और दस छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद रही कसर रसेल ने पूरी कर दी.
रसेल सिर्फ 9 गेंदों में 39 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के मारे. वही उनके साथी पावेल ने भी 5 गेंदों में 21 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के मारे. उनकी इस पारी की वजह से टीम 183 रन बनाए.
पंजाबी लिजेड्स हुए फेल

184 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाबी टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही. टीम का पहला विकेट लुईस के रूप में गिरा.वो 10 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोंची भी कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 10 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद मूरेस भी कुछ ख़ास नही कर सके और दो रन बना के आउट हो गए. तीन विकेट गिरने के बाद पंजाबी लीजेंड के लिए रवि बोपारा कहर बना कर मैदान में आए और उन्होंने चार विकेट लेकर पंजाबी टीम की कमर तोड़ दी.
उनकी इस घातक गेंदबाज़ी की वजह से पंजाबी टीम सिर्फ 84 रन ही बना सकी.
The post नार्थन वारियर्स ने टी-10 लीग में 183 रन बना रचा इतिहास, एक ही पारी में लगे 19 छक्के appeared first on SportzWiki Hindi.