Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-10 लीग में चमके आमिर यामिन, सिर्फ 2 ओवर में चार विकेट हासिल कर बंगाल को दिलाई जीत

दुनिया भर में इस समय सभी लोगों का ध्यान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज पर लगा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ इस समय दुबई में टी-10 लीग ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. अगर आज टी-10 लीग के मैच की बात करें, तो आज बंगाल टाइगर का सामना नॉर्थन वारियर्स से हुआ. इस मैच में नॉर्थन वारियर्स के कप्तान सैमी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन: 

बंगाल टाइगर: जेसन रॉय, सुनील नरेन, शेरफेन रदरफोर्ड, चिराग सूरी, ल्यूक राइट, सैम बिलिंग्स (कप्तान), मोहम्मद नबी, आमिर यमिन, मोर्न मोर्केल, मुजीब उर रहमान, अली खान

नॉर्थन वारियर्स: ड्वेन स्मिथ, लेंडल सिमन्स, आंद्रे रसेल, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रवि बोपारा, डैरेन सैमी (कप्तान), हैरी गुर्नी, वहाब रियाज, हार्डस विल्जोएन, इमरान हैदर

जेसन रॉय ने दिखाया दम 

 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बंगाल टीम के लिए जेसन रॉय एक बार फिर से हीरो बन कर सामने आए. उन्होंने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी. इस दौरान उन्होंने 4.1 ओवर में ही 43 रन जोड़ दिए थे. इस दौरान उनके साथी सुनील नरेन 15 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज़ रदरफोर्ड और रॉय ने टीम को संभाला और टीम को बड़े स्कोर तक ले गए.

इस दौरान रॉय ने 29 गेंदों में 60 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.वही उनके साथी रदरफोर्ड ने सिर्फ 21 गेंदों में 47 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों की पारी की वजह से बंगाल की टीम ने दस ओवर में 130 रन बनाए.

आमेर यामिन का जलवा देखने को मिला 

130 रन के स्कोर का पीछा करते हुए नॉर्थन वारियर्स की शुरुआत अच्छी रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ सिमंस और स्मिथ ने टीम को तेज़ शुरुआत दी. दोनों ने सिर्फ तीन ओवर में 33 जोड़े दिए.

हालाँकि स्मिथ इस मैच में कोई भी ख़ास बड़ी पारी नही खेल सके और सिर्फ 18 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रसेल भी कुछ ख़ास नही कर सके और डक पर आउट हो गए. दो विकेट गिरने के बाद यामिन का जादू देखने को मिला. उन्होंने नोर्थम ने मिडिल आर्डर को पूरी तरह से तबाह कर दिया.

इस दौरान उन्हने दो ओवर में सिर्फ चार रन देखर चार विकेट हासिल किये. उनकी इस गेंदबाज़ी की वजह से नॉर्थन वारियर्स की टीम दस ओवर में सिर्फ 94 रन बना के आउट हो गए. नॉर्थन वारियर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट यामिन ने लिए उन्होंने चार विकेट हासिल किये. उनकी इस गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी मिला.

The post टी-10 लीग में चमके आमिर यामिन, सिर्फ 2 ओवर में चार विकेट हासिल कर बंगाल को दिलाई जीत appeared first on SportzWiki Hindi.