इस समय पूरी दुनिया में टी-10 लीग ने तहलका मचाया हुआ है. इस दौरान कल राजपूत का सामना मराठा अरेबियंस से हुआ. इस मैच में टॉस मराठा अरेबियंस ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आइये जानते दो टीम के खिलाड़ियों के बारें में:
राजपूत:
मोहम्मद शहजाद (विकेट), ब्रेंडन मैकुलम (कप्तान), रिती रॉसौव, बेन डंक, कार्लोस ब्रैथवेट, रोहन मुस्तफा, सईद शिरजाद, टायलल मिल्स, कयस अहमद, करीम जनत, ओशाने थॉमस
मराठा अरेबियंस:
हजरतुल्ला जजाई, एलेक्स हेल्स, ब्रेंडन टेलर (विकेट), नजीबुल्लाह जद्रान, रशीद खान, ड्वेन ब्रावो (सी), जेम्स फाल्कनर, रोलोफ वैन डेर मेर्वे, रिचर्ड गलीसन, एस बद्रीनाथ, जहीर खान
राजपूत के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजपूत की टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम का पहला विकेट मात्र 11 रन पर लगा जब शहजाद बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मैकुलम भी 7 रन बना के आउट ही गए. उनके आउट होने के बाद ब्रेथवेट भी 2 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद राजपूत के बल्लेबाज़ी पूरी तरह से बिखर गए और टीम ने 10 ओवर में सिर्फ 63 रन बनाए.
मराठा अरेबियंस ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

64 रन के स्कोर का पीछा करते हुए मराठा अरेबियंस की शुरुआत बेहद विस्फोटक रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ ज़जई और हेल्स ने सिर्फ पांच ओवर में ही 64 रन बना दिए. इस दौरान हेल्स ने सिर्फ 18 गेंदों में 27 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए, वही उनके ज़जई ने भी उनका साथ दिया और सिर्फ 12 गेंदों में ही 29 रन बना दिए.
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. इन दोनों की इस पारी की वजह से मराठा को आसानी से जीत मिल गई. मैच में दो विकेट लेने वाले रिचर्ड ग्लीसन को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला.
The post टी-10 लीग: मात्र 30 गेंदो में मराठा ने हासिल की आसान जीत, तेज़ गेंदबाज़ रिचर्ड ग्लीसन को मिला मैन ऑफ द मैच appeared first on SportzWiki Hindi.