इन दिनों युएई में टी-10 लीग खेली जा रही हैं. जिसमे क़ई भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं. इस टी-10 लीग का 14वां मैच केरला नाइट्स और पंजाबी लीजेंड्स की टीम के बीच खेला गया था.
बता दें, कि इस मैच को पंजाबी लीजेंड्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 36 रन से जीत लिया और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण भी अंक अर्जित कर लिए है.
बता दें, कि इस मैच में पंजाबी लीजेंड्स की टीम के लिए भारत के प्रवीण कुमार खेल रहे थे. वहीं केरला नाइट्स के लिए भारत के रितेंदर सोढी खेल रहे थे.
पंजाबी लीजेंड्स ने खड़ा किया 107 रन का विशाल स्कोर

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस केरला नाइट्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेंबजी करते हुए पंजाबी लीजेंड्स ने निर्धारित 10 ओवर में 107 रन बनाये.
उमर अकमल ने पंजाबी लीजेंड्स के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 30 रन बनाये. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम मूर्स ने 11 गेंदों पर 16 रन बनाये.
क्रिस जोर्डन ने भी टीम के लिए 7 गेंदों में 24 रन की शानदार पारी खेली. केरला नाइट्स के लिए मोहम्मद नाविद ने 2 विकेट हासिल किये. वहीं सोहेल तनवीर, फैबियन एलन व व्येन पर्नेल को एक विकेट हासिल हुआ.
प्रवीण कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर 71 रन पर किया आउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरला नाइट्स की टीम प्रवीण कुमार की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आई और 8.2 ओवर में महज 71 रन पर ही आउट हो गई.
केरला नाइट्स के लिए सबसे ज्यादा 19 गेंदों पर 35 रन स्टार ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने बनाये. वहीं इयान मॉर्गन व कीरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गये.
केरला नाइट्स के लिए खेल रहे भारत के रितेंदर सोढी भी कुछ खास नहीं कर पाये और गोल्डन डक का शिकार हो गये. वहीं पंजाबी लीजेंड्स के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 2 ओवर में मात्र 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. पंजाबी लैजेंड्स के हसन खान ने अपने 2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.
यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड


credit cricbuzzअगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी-10 लीग : प्रवीण कुमार के सामने नहीं टिक सके क्रिस गेल, 36 रनों से जीती पंजाबी लीजेंड्स, चमके हसन खान appeared first on SportzWiki Hindi.