आईपीएल 2019 की नीलामी जयपुर में 18 दिसंबर को होने वाली हैं. इस नीलामी में देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. बता दें, कि कुछ दिन पहले ही आईपीएल की टीमों ने अपने रिलीज व रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी. अब आईपीएल 2019 के लिए बचे हुए खिलाड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजीयां आईपीएल 2019 की नीलामी से ही खरीदेगी.
प्रवीण तांबे बन सकते है आईपीएल 2019 के सबसे महंगे खिलाड़ी

टी-10 लीग में हैट्रिक सहित 5 विकेट लेने वाले भारत के प्रवीन तांबे टी-10 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं. आपकों बता दें, कि इनदिनों युएई में टी-10 लीग खेली जा रही हैं.
इस लीग में भारत के प्रवीन तांबे सिंधीज टीम के लिए खेल रहे हैं. इस टी-10 लीग में गुरूवार को सिंधीज और केरला किंग्स की टीम के बीच एक मैच खेला गया था.
इस मैच में सिंधीज टीम के लिए खेल रहे प्रवीन तांबे ने हैट्रिक सहित पांच विकेट हासिल किये. उन्होंने अपने 2 ओवर में मात्र 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. उनकी इस हैट्रिक के बाद उन्हें आईपीएल 2019 की नीलामी में एक मोटी रकम मिलना तय हैं. वह आईपीएल 2019 के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन सकते हैं.
इस तरह ली प्रवीण तांबे ने हैट्रिक

करिश्माई स्पिनर प्रवीन तांबे ने अपने पहले ओवर की ही चौथी गेंद पर केरला किंग्स के कप्तान इयान मॉर्गन को आउट किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर प्रवीन तांबे ने कीरोन पोलार्ड को बोल्ड कर दिया और इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने फैबियन एलेन को भी बोल्ड आउट कर दिया.
प्रवीन तांबे की घातक गेंदबाजी के आगे केरला किंग्स की टीम 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना पाई. सिंधीज की टीम ने इस लक्ष्य को 7.4 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया और इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया. प्रवीन तांबे को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए इस मैच में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ भी चुना गया.
आईपीएल में हासिल कर चुके है 28 विकेट

आपको बता दे, कि प्रवीन तांबे ने 41 साल 7 महीने की उम्र में 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. प्रवीन तांबे आईपीएल में हैट्रिक लेने का कारनामा भी कर चुके है. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल, गुजरात लायंस और हैदराबाद सनराइजर्स के लिए खेल चुके है.
41 साल 7 महीने की उम्र में डेब्यू करने वाले प्रवीन तांब सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन गये थे, लेकिन इसके बाद ब्रैड हॉग ने 44 साल की उम्र में डेब्यू कर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था.
आईपीएल में सफल रहने वाले तांबे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में सिर्फ 2 प्रथम श्रेणी मैच और 6 लिस्ट ए करियर के मैच खेल पाए है. वही आईपीएल के 33 मैचों में तांबे ने 7.75 की इकानमी रेट के साथ 28 विकेट लिए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी-10 में हैट्रिक सहित 5 विकेट लेने वाला यह गेंदबाज बन सकता है आईपीएल 2019 का सबसे महंगा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.