Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-10 लीग : वीरेंद्र सहवाग की टीम को आंद्रे रसेल की टीम ने 8 विकेट से हराया, निकोलस पूरन ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड

इनदिनों युएई में टी-10 लीग खेली जा रही है. इस टी-10 लीग में 12वां मैच मराठा अरेबियंस की टीम और नॉर्थन वरियर्स की टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले को नॉर्थन वरियर्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया. इस मैच को जीतने के साथ ही नॉर्थन वरियर्स की टीम ने 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है.

मराठा अरेबियंस की टीम बना पाई मात्र 94 रन 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस नॉर्थन वरियर्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में बारिश के कारण देरी होने की वजह से इस मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया था.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मराठा अरेबियंस की टीम ने 30 रन की सधी शुरूआत की, लेकिन इसके बाद टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. मराठा अरेबियंस की टीम निर्धारित 9 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना पाई.

मराठा अरेबियंस के लिए सबसे ज्यादा 9 गेंदों में 27 रन नजीबुल्ला जरदान ने बनाये. हजरतउल्ला जजई ने टीम के लिए 11 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली. वहीं ब्रेंडन टेलर ने टीम के लिए 7 गेंदों पर 15 रन का योगदान दिया.

नॉर्थन वरियर्स के लिए हार्डस वाईजॉन ने अपने 2 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. वहीं वहाब रियाज ने 2 विकेट हासिल किये और आंद्रे रसेल ने एक विकेट हासिल किया.

नॉर्थन वरियर्स की टीम ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल 

नॉर्थन वरियर्स की टीम ने इस मिले हुए लक्ष्य को 7.1 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया. नॉर्थन वरियर्स के लिए निकोलस पूरन ने 24 गेंदों में 62 रन की पारी खेली. वहीं आंद्रे रसेल ने टीम के लिए 10 गेंदों में 15 रन की पारी खेली. ओपनर बल्लेबाज लेंडी सिमंस ने 11 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली.

नॉर्थन वरियर्स टीम की यह 3 मैचों में दूसरी जीत थी. वहीं मराठा अरेबियंस की यह तीन मैचों में दूसरी हार थी. नॉर्थन वरियर्स की टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर हैं. वहीं मराठा अरेबियंस की टीम 2 अंको के साथ चौथे पायदान पर हैं.

सहवाग की टीम है मराठा अरेबियंस 

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टी-10 क्रिकेट की टीम मराठा अरेबियंस टीम के मेंटोर है. आपकों बता दें, कि साल 2017 के सीजन में सहवाग ने बतौर कप्तान इस टीम के लिए खेला था. अब सहवाग बतौर बल्लेबाजी कोच इस टीम के साथ जुड़े हैं.

सहवाग पिछले सीजन इस टीम के लिए सिर्फ एक गेंद ही खेल पाये थे और शाहिद अफरीदी की इस गेंद पर सहवाग एलपीडब्लू आउट हो गये थे.

बता दें, कि मराठा अरेबियंस टीम में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और पाकिस्तान विकेटकीपर कामरान अकमल जैसे खिलाड़ी हैं. वही करिश्माई स्पिनर राशिद खान भी इसी टीम के लिए खेल रहे हैं.

यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड

credit cricbuzz

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टी-10 लीग : वीरेंद्र सहवाग की टीम को आंद्रे रसेल की टीम ने 8 विकेट से हराया, निकोलस पूरन ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.