Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-10 लीग: W W W W W के साथ प्रवीन तांबे ने लिए 5 विकेट, सिंधिस की जीत में चमका यह भारतीय खिलाड़ी

दुनिया भर में इस समय अभी लोगों का ध्यान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज पर लगा हुआ है. वही  दूसरी तरफ इस समय दुबई में टी-10 लीग ने भी सबका ध्यान अपनी और खींचा है. वहीं अगर आज टी-10 लीग के मैच की बात करें तो आज  केरला नाइटस का सामना सिंधिस से हुआ. इस मैच में सिंधिस  के कप्तान शेन वाटसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

दोनों टीम:

सिंधिस: एंटोन डेवचिक, शेन वाटसन (कप्तान), डेविड मलान , बेन कटिंग, थिसारा परेरा, गुलाम शबबर (विकेटकीपर), समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नवाज, इसुरु उडाना, जोफ्रा आर्चर, प्रवीण तांबे 

केरला नाइटस: क्रिस गेल, पॉल स्टर्लिंग, ओएन मॉर्गन (कप्तान), किरेन पोलार्ड, उपुल थरंगा (विकेटकीपर), फैबियन एलन, सोहेल तनवीर, टॉम करन, वेन पर्नेल, संदीप लछीमाने, मोहम्मद नवीन

प्रवीण तांबे का जादू चला 

पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरी केरल की टीम के लिए शुरुआत किसी भी बुरे सपने से कम नही हुए. टीम को पहले ही ओवर में झटका गेल के रूप में पहला झटका लगा. वो डक पर आउट हो गए.उनके आउट होने के बाद केरल के बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. कप्तान मॉर्गन, पोलार्ड, फालेन डक पर आउट हो गए. उन्हें प्रवीण तांबे ने आउट किया.

6 विकेट गिर जाने के बाद पर्नेल और तनवीर ने टीम को संभाला. दोनों ने मिलकर 49 रन की साझेदारी की. इस दौरान तनवीर सिर्फ 21 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पर्नेल ने टीम को संभाला.

उन्होंने 24 गेंदों में 59 रन बनाए. उनकी इस पारी की वजह से केरल की टीम ने दस ओवर में 103 रन बनाए,वही इस मैच में प्रवीण तांबे ने 15 रन देकर 5 विकेट लिए.

सिंधिस ने हासिल की आसान जीत 

104 रन के स्कोर का पीछा कर रहे सिंधिस की शुरुआत बेहद शानदार रही.सलामी बल्लेबाज़ वाटसन और डेनविच ने सिर्फ 5 ओवर में 80 रन जोड़ दिए. इस दौरान डेनविच 20 गेंदों इ 49 रन बना के आउट हो गए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए.

उनके आउट होने के कप्तान वाटसन ने टीम को जीत दिला दी.

सिंधिस ने सिर्फ 7.4 ओवर में ही ये मैच जीत लिया. सिंधिस के लिए कप्तान शेन वाटसन ने 24 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. इस मैच में पांच विकेट लेने वाले प्रवीण तांबे  को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला

The post टी-10 लीग: W W W W W के साथ प्रवीन तांबे ने लिए 5 विकेट, सिंधिस की जीत में चमका यह भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.