विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमों में से एक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग शुरू होने को है। भारतीय टीम इसी महीनें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना हो रही है जहां उन्हें टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज में भिड़ना है। वैसे दोनों ही टीमें इस जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
मंकी गेट पर भारत-ऑस्ट्रेलिया में आया था भूचाल
लेकिन साल 2008 के बाद जब कभी भी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होती हैं तो मंकी गेट के नाम से पोपुलर कांड जेहन में आ ही जाता है।

साल 2008 के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एन्ड्रू साइमंड्स के बीच जबरदस्त मंकी गेट हुआ था जिसके बाद से दोनों ही देशों के क्रिकेट संबंध पर भी काफी फर्क पड़ा।
मंकी गेट को लेकर एन्ड्रू साइमंड्स का खुलासा
मंकी गेट में खास भूमिका निभाने वाले एन्ड्रू साइमंड्स अभी तो क्रिकेट से काफी दूर हैं लेकिन भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अचानक से इसी कांड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एन्ड्रू साइमंड्स ने हरभडन सिंह के द्वारा उन्हें मंकी यानि बंदन कहने को लेकर अपनी बात रखी। साइमंड्स का मानना है कि इस कांड के बाद वो कुछ ज्यादा ही शराब पीने लगे हैं। साइमंड्स ने कहा कि
इस कांड के बाद मैंने कर दिया ज्यादा शराब पीना शुरू- साइमंड्स
“मैंने काफी मात्रा में शराब पीनी शुरू कर दी। इसका असर ये हुआ कि मेरा जीवन मेरे ही इर्द-गिर्द घुमने लगा। वो काफी दबाव महसूस करने लगे थे। इस मामले को गलत तरीके से संभाला। मैंने अपने टीम के साथियों को भी इस मामले में घसीट लिया। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किया जाना चाहिए था।”

साइमंड्स ने आगे कहा कि
“इस पल के बाद मेरे करियर में गिरावट शुरू हो गई। मैंने बहुत शराब पीना शुरू कर दिया। मैं दबाव महसूस करने लगा कि मैंने अपने साथी खिलाड़ियों को इस प्रकरण में फंसा दिया। मैं इसका सामना गलत तरीके से कर रहा था।
मैं महसूस कर रहा था कि मैं दोषी हूं, मैंने अपने साथियों को ऐसी चीज में शामिल कर दिया जिसमें मुझे लगता है कि वो शामिल होने के हकदार नहीं थे।”
भज्जी ने उससे पहले भी मुझे इसी नाम से पुकारा
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, कि
“मैंने भारत में इस सीरीज से पहले हरभजन सिंह से बात की थी, उसने मुझे भारत में पहले भी बंदर कहा था। मैं उनके ड्रेसिंग रूम में गया और कहा कि क्या मैं एक मिनट के लिए हरभजन सिंह से बाहर बात कर सकता हूं, प्लीज? वो बाहर आया और मैंने कहा, ‘देखो, इस तरह के नाम से पुकारना बंद होना चाहिए नहीं तो ये चीजें हाथ से बाहर निकल जाएंगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मंकी गेट स्कैंडल पर 10 साल बाद फिर बोले एन्ड्रू साइमंड्स, इस खिलाड़ी पर लगाया करियर खत्म करने का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.