Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपना 100 खिताब नहीं जीत पाए फेडरर, ATP फाइनल्स के पहले मैच में हुअा बड़ा उलटफेर

लंदन
 रोजर फेडरर को एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में केई निशिकोरी के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा जिससे करियर का 100वां खिताब जीतने की उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। सत्रांत होने वाली इस प्रतियोगिता को रिकार्ड छह बार जीतने वाले स्विट्जरलैंड के फेडरर को रविवार को जापान के सातवें वरीय खिलाड़ी के खिलाफ 6-7, 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

फेडरर पर टूर्नामेंट में 16वीं बार हिस्सा लेते हुए सिर्फ दूसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने का खतरा मंडरा रहा है। फेडरर को इस मैच में गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने 34 सहज गलतियां की जबकि सिर्फ 19 विनर लगा पाए। केविन एंडरसन ने एटीपी फाइनल्स में प्रभावी पदार्पण करते हुए लेटन हेविट ग्रुप में ही डोमीनिक थिएम को 6-3 7-6 से हराया।