क्रिकेट का खेल एक ऐसा खेल माना जाता हैं, जिसमें आये दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आते हैं. कभी बल्लेबाज अपनी आतिशी पारियों से रिकार्ड्स की लाइन लगा देते हैं, तो कभी गेंदबाज अपने प्रदर्शन से सभी का मुहं बंद कर देते है.
यूँ तो वनडे क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता हैं, लेकिन कभी कभी गेंदबाज़ भी एकदिवसीय क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड बना देते हैं, जिन पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता.
इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनियाभर के उन टॉप 10 गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट बोल्ड (सामने वाली टीम के बल्लेबाजो को बोल्ड कर) के रूप में हासिल किये.
आइये डालते हैं, एक नजर ऐसे ही 10 गेंदबाजो के नाम पर ~
वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम को कौन नहीं जानता. वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ है. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम ने एकदिवसीय क्रिकेट में 356 मुकाबले खेले, इस दौरान अकरम ने 176 खिलाड़ियों को बोल्ड कर अपना शिकार बनाया.
अपने पूरे एकदिवसीय करियर में वसीम अकरम ने कुल 502 विकेट हासिल किये, जिसमें उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 5/15 का रहा. अपने पूरे वनडे करियर के दौरान वसीम अकरम ने 35.05 प्रतिशत खिलाड़ियों को बोल्ड आउट किया.
वकार यूनिस

इस सूचि में दूसरा नाम भी एक पाकिस्तानी गेंदबाज वकार यूनिस का ही आता हैं. वकार ने अपने पुरे वनडे करियर में कुल 262 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 151 खिलाड़ियों को बोल्ड आउट किया.
वकार यूनिस ने आपने पूरे एकदिवसीय करियर में कुल 416 खिलाड़ियों को अपनी आग उगलती गेंदों का शिकार बनाया. युनिस का सबसे बढ़िया प्रदर्शन 7/36 रहा.
यूनिस ने अपने पूरे एकदिवसीय करियर में 36.29 प्रतिशत विकेट बोल्ड करके हासिल किये. वकार यूनिस पाकिस्तान के सबसे बढ़िया तेज गेंदबाजों में से एक थे. यूनिस ने पाकिस्तान के लिए 2003 के एकदिवसीय विश्व कप में कप्तानी भी की थी.
मुथैया मुरलीधरन

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट प्राप्त करने वाले दुनिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन का नाम भी इस सूचि में तीसरे नंबर पर आता है.
मुरली ने अपने पूरे वनडे करियर में 350 मुकाबलों में कुल 122 खिलाड़ियों को बोल्ड किया. यानी 22.84 प्रतिशत खिलाड़ियों को तो उन्होंने सिर्फ बोल्ड करके अपना शिकार बनाया.
मुरलीधरन ने कुल 534 विकेट हासिल किये, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/30 का रहा. मुरली ने साल 2011 के वनडे विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था.
शाहिद अफरीदी

इस सूचि में चौथा नाम पाकिस्तान के विवादास्पद ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का आता है. अफरीदी ने अपने वनडे करियर में कुल 398 मुकाबले खेले, जिस दौरान उन्होंने 395 विकेट हासिल किये और 104 खिलाड़ियों को बोल्ड आउट किया.
शाहिद अफरीदी ने साल 2015 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तानी टीम को अलविदा कह दिया था. अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 2011 और 2015 के विश्व कप में की टीम की कप्तानी भी की थी.
लसिथ मलिंगा

श्रीलंकन टीम के तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा को कौन नहीं जानता. मलिंगा का नाम इस सूचि में पांचवे स्थान पर आते हैं. मलिंगा ने अपने वनडे करियर में 210 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 96 खिलाड़ियों को बोल्ड किया.
अभी तक खेले अपने 210 वनडे मैचों में लसिथ मलिंगा 311 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस फॉर्मेट में मलिंगा का सबसे बढ़िया प्रदर्शन 6/38 का रहा हैं.
अनिल कुंबले

सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले दस गेंदबाजो की बात चल रही और उसमें एक भी भारतीय गेंदबाज़ का नाम ना हो ऐसा कैसे हो सकता हैं. भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का नाम इस सूचि में छठे क्रम पर आता हैं.
कुंबले ने अपने वनडे करियर में 271 मुकाबले खेले और 92 खिलाड़ियों को बोल्ड आउट कर उनका विकेट हासिल किया. अपने पूरे करियर में कुंबले ने कुल 337 विकेट हासिल किये. इस दौरान उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 6/12 का रहा. अनिल कुंबले ने भी टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट से 2007 के वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था.
चमिंडा वास

इस सूचि में अगला नाम श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज़ चमिंडा वास का आता है. चमिंडा वास हमेशा से ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी तेज और आग बरपाती गेंदों के लिए प्रसिद्ध रहे.
चमिंडा वास से अपने एकदिवसीय करियर में श्रीलंकन टीम के लिए कुल 322 मुकाबले खेले और इस दौरान 90 खिलाड़ियों को बोल्ड किया. चमिंडा वास वनडे क्रिकेट के 400 विकेट लेने वाले वसीम अकरम और वकार यूनिस के बाद तीसरे तेज गेंदबाज भी है.
ब्रेट ली

गेंदबाजो के किसी रिकॉर्ड की बात हो रही हो और उसमें ब्रेट ली के नाम का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. ब्रेट ली के नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए 221 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड है. इस दौरान ब्रेट ली 380 विकेट हासिल किये, जिसमें उन्होंने 89 खिलाड़ियों को बोल्ड किया. ली का सबसे बढ़िया प्रदर्शन 5 विकेट पर 22 का रहा हैं.
ब्रेट ली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं. ब्रेट ली अब क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी गेंदबाज़ी और उनके बॉलिंग एक्शन को क्रिकेट में दुनिया में बहुत याद किया जाता हैं.
सनथ जयसूर्या

इस सूची में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ का नाम कैसे आया आप यही सोच रहे होगे. सनथ जयसूर्या का नाम इस सुचि में नौवे स्थान पर आता है. जयसूर्या जितने आक्रामक सलामी बल्लेबाज़ थे, उतने ही कमाल के स्पिन गेंदबाज़ भी थे.
सनथ जयसूर्या के नाम वनडे क्रिकेट में 445 मैच खेलने का रिकॉर्ड है, जिसमें सनथ ने टीम के लिए 323 विकेट प्राप्त किये. यही नहीं इस दौरान 88 खिलाड़ियों को बोल्ड भी किया हैं. सनथ का नाम क्रिकेट की दुनिया के सबसे किफायती गेंदबाजों में लिया जाता हैं.
ग्लेन मैकग्राथ

इस सूचि में सबसे आखिरी नाम ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्राथ का आता है. मैकग्राथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 वनडे मुकाबलों में कुल 87 खिलाड़ियों को बोल्ड किया. मैकग्राथ के नाम वनडे 381 विकेट दर्ज है. जिसमे उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 7/15 का रहा हैं.
ग्लेन मैकग्राथ की गिनती आज भी क्रिकेट की दुनिया के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में की जाती है. ग्लेन मैकग्राथ ने 2007 विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था.
The post टॉप 10 ऐसे गेंदबाज़ जिन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजो को बोल्ड कर भेजा है पवेलियन, लिस्टमें मात्र एक भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.