नई दिल्लीः भारत औंर वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पेटीएम सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को सबसे अधिक फायादा हुआ है और वो टॉप 10 में शामिल हो गए हैं, हालाकि शिखर धवन के लिए यह सीरीज अच्छी नहीं रही और वो बल्लेबाजों की सूची में चार पायदान खिसक गए हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में कुल 453 रन बनाकर वनडे में 10,000 रन पूरे किए, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी बादशाहत को और अधिक मजबूत कर लिया है।
उन्होंने 15 अंक जुटाए जिससे उनके 899 अंक हो गए हैं और वह दूसरी रैंकिंग पर काबिज साथी रोहित शर्मा से 28 अंक आगे पहुंच गए हैं जिन्होंने सीरीज में कुल 389 रन से 29 रैंकिंग अंक हासिल किए, रोहित के 871 रेटिंग अंक हैं, जो अब तक के उनके सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्वाइंट हैं।
धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच पारियों में एक भी अर्द्धशतक नहीं बना सके जिससे वह चार पायदान खिसककर नौंवे स्थान पर पहुंच गए है।
गेंदबाजों की तालिका में चहल, अकिला धनंजय और रविंद्र जडेजा ने बड़ा प्रभाव डाला जबकि नंबर एक रैंकिंग पर काबिज जसप्रीत बुमराह ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 841 रेटिंग अंक हासिल किए जो शॉन पोलाक के 2008 में 894 अंक के बाद वनडे गेंदबाजी में सबसे ज्यादा है।
बुमराह तीसरी रैंकिंग पर काबिज कुलदीप यादव से 118 अंक की बढ़त बनाए हैं. यादव के भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 723 रेटिंग अंक हैं।
चहल ने अपने करियर में पहली बार टॉप 10 में जगह बनायी, वह तीन पायदान की उछाल से आठवें स्थान पर पहुंच गए है। श्रीलंका के अकिला धनंजय ने नौ विकेट की बदौलत आठ पायदान की छलांग से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग हासिल की, जडेजा ने सात विकेट चटकाकर 16 पायदान की उछाल लगायी जिससे वह 25वें स्थान पर पहुंच गए।
वेस्टइंडीज के लिये शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में काफी सुधार किया होप 22 पायदान की छलांग से 25वें स्थान पर पहुंच गये जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज का दर्जा भी हासिल किया।
The post आईसीसी रैंकिंगः चहल हुए टॉप 10 में शामिल, धवन को लगा झटका appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.