Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-10 क्रिकेट लीग में इन टीमों से खेलते दिखेंगे जहीर खान, प्रवीण कुमार समेत कई भारतीय दिग्गज

विश्व क्रिकेट में टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट के बाद पिछले साल की टी-20 लीग ने भी अपनी दस्तक दे दी है। पिछले साल टी-20 लीग में विश्व क्रिकेट के कई दिग्गजों ने अपनी भागीदारी निभायी। जिसके बाद एक बार फिर से टी-10 लीग अपने दूसरे सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

टी-10 क्रिकेट लीग में इस बार दिखेंगे कई भारतीय स्टार खिलाड़ी

इसी महीनें 21 तारीख से दुबई में होने वाले टी-10 क्रिकेट लीग शुरू होने को तैयार है जिसमें अब कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल होने की खबर मिल रही है।

इन दिग्गज खिलाड़ियों में विश्व क्रिकेट के बड़े-बड़े स्टार के साथ ही भारतीय पूर्व स्टार खिलाड़ियों ने भी खेलने में रूचि दिखायी है जिन्हें अब अलग-अलग टीमों में खेलने की खबर आ रही है।

जहीर खान और प्रवीण कुमार भी हुए अलग-अलग टीमों में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और प्रवीण कुमार जैसे खिलाड़ी भी टी-10 क्रिकेट लीग के इस सीजन में खेलते नजर आएंगे। जिससे इस टूर्नामेंट की रोचकता और भी बढ़ जाएगी।

इस टूर्नामेंट के लिए भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे जहीर खान को बंगाल टाइगर्स की टीम ने अपना हिस्सा बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ हाल ही में संन्यास लेने वाले प्रवीण कुमार पंजाब लीजेंट्स की टीम के लिए खेलेंगे।

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के साथ ही आरपी-मुनाफ भी आएंगे नजर

इसके अलावा इस लीग में और भी भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं जिनका पहले से ही नाम तय हो चुका है। जिसमें सुब्रमण्यम बद्रीनाथ मराठा अरेबियंस के लिए खेलेंगे तो वहीं रितेंदर सिंह सोढ़ी केरला किंग्स का हिस्सा होंगे।

इन खिलाड़ियों के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह और मुनाफ पटेल भी इस लीग में खेलते दिखेंगे। आरपी सिंह पक्खतून की टीम के लिए तो मुनाफ पटेल भी इसी टीम का हिस्सा होंगे।

आपको बता दें कि दुबई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 21 नवंबर से होगी जो 2 दिसंबर तक खेला जाएगा।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post टी-10 क्रिकेट लीग में इन टीमों से खेलते दिखेंगे जहीर खान, प्रवीण कुमार समेत कई भारतीय दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.