Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी 10 क्रिकेट लीग: पख्तून ने बंगाल टाईगर्स को दी करारी मात, जीत में चमका यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी

एक ओर  जहां हर क्रिकेट प्रेमी की नजरें ऑस्ट्रेलिया और भारत के महामुकाबलें पर टिकी हैं तो वहीं दूसरी तरफ संयुक्त अरब अमीरात में टी-10 क्रिकेट लीग का रोमांच अपने चरम पर है। शारजाह में खेली जा रही टी-10 लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है।

पख्तून ने बंगाल टाइगर्स को को 7 विकेट से हराया

शारजाह में इन दिनों खेले जा रहे टी-10 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में विश्व भर के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं। जिसमें सोमवार को पख्तून और बंगाल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली पख्तून की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बंगाल टाइगर्स को 15 गेंदें रहते 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की।

बंगाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 96 रन

इस टूर्नामेंट के 13वां मैच शारजाह के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पख्तून की टीम का सामना बंगाल टाइगर्स से हुआ जिसमें पख्तून के कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बंगाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 10 ओवर 96 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सबसे ज्यादा रन रदरफोर्ड ने 24 बनाए। तो वहीं पख्तून के लिए आरपी सिंह ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

पख्तून ने हासिल किया 7.3 ओवर में ही ये लक्ष्य

इसके जवाब में पख्तून की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और उनके सलामी बल्लेबाज शराफुद्दीन अशरफ तो जल्दी चलते बने लेकिन आन्द्रे फ्लेचर ने केवल 18 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेल मैच को एकतरफा कर दिया।

इसके बाद कोलिन इंग्राम के 13 गेंदों में 27 रनों की मदद से केवल 7.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के जहीर खान को 1 विकेट हासिल हुआ।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post टी 10 क्रिकेट लीग: पख्तून ने बंगाल टाईगर्स को दी करारी मात, जीत में चमका यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.