Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी में 11 हजार रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बना यह दिग्गज, विराट की टीम इंडिया में फिर भी नहीं मिल रहा जगह

भारत के अगर घरेलू क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की बात की जाये, तो भारतीय पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर का नाम तो मुँह से निकलता ही है.

वसीम जाफर घरेलू क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है. घरेलू क्रिकेट में कई बड़े- बड़े रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किये हुए है. इसी बीच उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं.

वसीम जाफर ने रणजी में पूरे किये 11 हजार रन 

इन दिनों देश में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही हैं. रणजी ट्रॉफी में बुधवार 21 नवंबर को भारतीय टीम के टेस्ट ओपनर बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक बहुत ही शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. वसीम जाफर ने बड़ौदा के खिलाफ 97 रन बनाते ही रणजी क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

बता दें, कि उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ चल रहे मैच में विदर्भ के लिए 284 गेंदों में 153 रन की शानदार पारी खेली हैं. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके व 2 छक्के लगाये.

वसीम जाफर रणजी में 11 हजार रन बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी 

बता दें, कि वसीम जाफर रणजी क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. उनके अलावा आजतक किसी भी बल्लेबाज ने रणजी क्रिकेट में 11 हजार रन नहीं बनाये हुए हैं. रणजी क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले दस हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी वसीम जाफर ही बने थे.

रणजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वसीम जाफर का नाम हैं. उन्होंने अबतक 11056 रन रणजी क्रिकेट में बना लिए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में अमोल मजुमदार का नाम आता हैं. जिन्होंने 9202 रन बना लिए हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

घरेलु क्रिकेट में मुंबई के वसीम जाफर का कोई सानी नहीं है, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किये हुए है, वो रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

मुंबई के वसीम जाफर एक समय में भारतीय टीम के नियमित ओपनर बन गए थे, लेकिन 2007 ऑस्ट्रेलिया दौरे में उनके ख़राब प्रदर्शन व उसके बाद गौतम गंभीर की शानदार फॉर्म ने वसीम जाफर को इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा आने का मौका नहीं दिया.

ऐसा रहा हैं वसीम जाफर का पूरा क्रिकेट करियर 

बता दें, कि वसीम जाफर ने भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट मैच व 2 वनडे मैच खेले हैं. 31 टेस्ट मैचों में वसीम जाफर ने भारत के लिए 34.10 की औसत के साथ 1944 रन बनाये हुए हैं. वहीं 2 वनडे मैचों में उन्होंने भारत के लिए 10 रन बनाये हुए हैं.

वसीम जाफर का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड भी शानदार प्रदर्शन रहा हैं. उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 18000 से ज्यादा रन बना लिए हैं. जिसमे से करीब 11 हजार रन रणजी ट्रॉफी में ही आये हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रणजी में 11 हजार रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बना यह दिग्गज, विराट की टीम इंडिया में फिर भी नहीं मिल रहा जगह appeared first on SportzWiki Hindi.