Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी में 11,000 रन बनाने के बाद वसीम जाफर ने कहा, ‘क्रिकेट को लेकर जब भी ऐसा सोचता हूँ डर जाता हूँ’

भारत के घरेलु क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ शतक जमाकर इतिहास रच दिया. जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पहली पारी में 153 रन बनाए. यह जाफर के प्रथम श्रेणी करियर का 54वां शतक है. जाफर ने विदर्भ के कप्तान फैज फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 300 रन की साझेदारी की.

इंडियन एक्प्रेस से बात करते हुए जाफर ने कहा,

परिवर्तन का डर है. जैसे, मुझे 9 से 5 किसी कार्यालय में बैठना होगा या मुझे कोचिंग करना होगा. मैं भी इसके बारे में सोचता हूं क्योंकि यह मेरे लिए एक नया क्षेत्र होगा. जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया उसके बाद 20-25 वर्षों तक मैंने सिर्फ यही किया है. मुझे एक नया क्षेत्र देखना होगा रिटायर होने के बाद. जिससे मैं डर जाता हूँ. जो लोग इतने लंबे समय तक खेलते हैं उन्हें क्रिकेट छोड़ने का डर लगता है.

जाफर ने इस बीच फैज फजल के साथ 300 रनों की साझेदारी की है 

यह चौथा अवसर है जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 300 या इससे अधिक रन की साझेदारी की. इस मामले में उन्होंने विजय हजारे के रिकॉर्ड की बराबरी की. रणजी ट्रॉफी में वसीम जाफर के बाद सर्वाधिक रन मुंबई के उनके पूर्व साथी अमोल मजमूदार (9202) और मध्य प्रदेश के देवेंद्र बुंदेला (9201) ने बनाए हैं.जाफर के नाम पर रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक 37 शतक और 81 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट खेल चुके हैं वसीम जाफर 

वसीम जाफर भारत के उन चुनिंदा ओपनरों में शामिल हैं, जिन्होंने 30 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं. जाफर ने 31 टेस्ट में पांच शतक की मदद से 1944 रन बनाए हैं. उन्होंने दो वनडे मैच भी खेले हैं. 22 साल से रणजी ट्रॉफी खेल रहे वसीम जाफर का इंटरनेशनल करियर आठ साल का रहा. भारतीय टीम के लिए दोहरा शतक लगाने वाला बल्लेबाज टीम के लिए ज्यादा दिनों तक नहीं खेल पाया. इस खिलाड़ी ने लगातार घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

वसीम जाफर के भतीजे भी हैं शानदार बल्लेबाज 

वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने अभी सीके नायडू ट्रॉफी के अंडर-23 टूर्नामेंट में तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. अरमान जाफर ने मुंबई की तरफ से खेलतु हुए 367 गेंदों में नाबाद 300 रनों की पारी खेली थी. अरमान ने अपनी पारी में 26 चौके और 10 छक्के जड़े थे. सौराष्ट्री के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अरमान छाए रहे और उन्होंने गजब की बल्लेबाजी की.

किंग्स इलेवन पंजाब की है इस बल्लेबाज पर नजर 

जैसे ही अरमान ने अपना तिहरा शतक पूरा किया. वैसे ही कप्तान ने पारी घोषित कर दी. आपको बता दें कि अरमान पर किंग्स इलेवन पंजाब की नजारे बनी हुई हैं. इसके अलावा वो कई और फ्रेंचाइजियों में भी जा सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

 

The post रणजी में 11,000 रन बनाने के बाद वसीम जाफर ने कहा, ‘क्रिकेट को लेकर जब भी ऐसा सोचता हूँ डर जाता हूँ’ appeared first on SportzWiki Hindi.