क्रिकेट के खेल में आमतौर पर पर एक तेज गेंदबाज का सबसे बड़ा हाथियार एक बाउंसर गेंद कहा जा सकता है। बाउंसर गेंद अमूमन एक तेज गेंदबाज ही डालता है जिससे बल्लेबाजों के मन में वो खौफ पैदा करने की कोशिश करता है।
स्पिन गेंदबाज की बाउंसर देखी है क्या?
तेज गेंदबाज को बाउंसर गेंद डालते तो हमेशा ही देखा जाता है और हर किसी ने देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी एक स्पिन गेंदबाज को बाउंसर गेंड डालते देखा है क्या?

शायद नहीं… ये ही हर किसी का जबाव होगा क्योंकि एक स्पिन गेंदबाज के द्वारा बाउंसर गेंड डालना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में एक स्पिन गेंदबाज के द्वार भी बाउंसर गेंद डालते देखा गया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रुणाल पंड्या की खतरनाक बाउंसर गेंद
जी हां… भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ टी-20 मैच के दौरान एक स्पिनर गेंद की बाउंसर गेंद भी मुमकिन हो गई जब भारत के युवा ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने एक खतरनाक बाउंसर गेंद डाली।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच लखनऊ में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज पारी के दौरान क्रुणाल पंड्या की जबरदस्त बाउंसर गेंद देखने को मिली।
क्रुणाल ने डाली बाउंसर गेद, हर कोई रह गया हैरान
विंडीज की पारी के 13वां ओवर क्रुणाल पंड्या डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर अचानक से ही स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पंड्या ने एक शॉर्ट और तेज गेंद डाल दी। ये गेंद खतरनाक गति से काफी उछाल लेती हुए विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से भी ऊपर निकल गई।
Bouncer from a spinner? https://t.co/LpgzyiEE5t
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) November 7, 2018
गेंद इतनी खतरनाक बाउंसर थी कि विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के साथ ही हर भारतीय खिलाड़ी हैरान रह गया। और कोई-कोई तो इस गेंद पर आश्चर्य से हंसने भी लगा।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: 12.4 ओवर में क्रुणाल पंड्या ने डाली ऐसी गेंद, दिनेश कार्तिक समेत हर कोई हुआ हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.