Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 12- स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के आईपीएल खेलने पर संशय, अब ये है वजह

ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के दो स्टार बल्लेबाज पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर को साल 2018 के आईपीएल में खेलने की स्वीकृति नहीं मिल सकी थी लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज आईपीएल-12 के सीजन के लिए अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने को तैयार हैं।

स्मिथ और वार्नर इस आईपीएल सीजन में करेंगे वापसी

स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर ने इसी साल हुए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर बॉल टेंपरिंग जैसे बड़े कांड को अंजाम दिया था जिसके बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीनों का प्रतिबंध लगा दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद आईपीएल में भी बीसीसीआई के साथ ही स्मिथ और वार्नर की फ्रेंचाइजी ने उनसे किनारा कर लिया।

पिछले सीजन बॉल टेंपरिंग के कारण दोनों खिलाड़ियों को कर दिया था बाहर

लेकिन आईपीएल-12 से पहले इन दोनों खिलाड़ियों का 12 महीनों का प्रतिबंध पूरा हो जाएगा और स्मिथ अपनी राजस्थान रॉयल्स और डेविड वार्नर अपनी सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।

पिछले सीजन में किसी भी विवादों से बचने के लिए दोनों ही फ्रेंचाइजी ने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी तो वहीं सनराईजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर के स्थान पर केन विलियम्सन को कप्तान बनाया ।

आईपीएल के इस सीजन से पहले स्मिथ-वार्नर कर लेंगे अपना प्रतिबंध पूरा

इस बार दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में खेलने वाले हैं। ऐसे में जहां संभावना है कि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी स्टीवन स्मिथ को दे सकते हैं तो वहीं सनराईजर्स की कप्तानी केन विलियम्सन के हाथ में ही रहेगी और वार्नर को बतौर खिलाड़ी खेलना पड़ सकता है।

लेकिन स्मिथ-वार्नर इस कारण से नहीं खेल पाएंगे पूरा सीजन

अब भले ही ये दोनों कंगारू दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेलने को तो तैयार है और वापसी कर रहे हैं लेकिन स्मिथ-वार्नर का इस पूरे सीजन में उपलब्ध रहना बहुत मुश्किल है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप को देखते हुए पहले ही अपने खिलाड़ियों को बता दिया है कि उन्हें शिविर में भाग लेना होगा। ऐसे में ये तो तय है कि वार्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में चुने जाएंगे। ऐसे में वो अब किसी तरह का जोखिम लिए बिना बीच आईपीएल में ही अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ नेशनल टीम के शिविर में भाग लेंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल 12- स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के आईपीएल खेलने पर संशय, अब ये है वजह appeared first on SportzWiki Hindi.