इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का ऑक्शन की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे फ्रेंचाइजी भी अपने साथ खिलाड़ियों को जोड़ने की तैयारी करती जा रही है। इनमें से कई फ्रेंचाइजी की नजरें इस बार सभी फ्रेंचाइजी के द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर हैं।
ब्रेंडन मैकुलम पर ये तीन टीमें खेल सकती हैं बड़ा दांव
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने रिलीज कर दिया है। मैकुलम को पिछले ऑक्शन में ही आरसीबी की टीम ने अपना हिस्सा बनाया था।

आरसीबी की टीम के द्वारा रिलीज होने के बाद अब ब्रैडन मैकुलम ऑक्शन में उतरने जा रहे हैं जिन पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें रहेंगी। मैकुलम एक टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कहे जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं वो 3 फ्रेंचाइजी को मैकुलम को कर सकती है अपनी टीम में शामिल।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की नजरें दूसरी बार खिताब जीतने पर इस बार रहेंगी। राजस्थान रॉयल्स ने इस बार अपने कई खिलाड़ियों को रीलीज कर दिया है। जिसके बाद उनके पास कई स्पॉट खाली पड़े हैं।

इन स्थानों में से एक पर राजस्थान रॉयल्स आरीसीबी के द्वारा रिलीज किए गए ब्रैंडन मैकुलम को राजस्थान रॉयल्स अपने पाले में शामिल कर सकती है। उनकी टीम के बल्लेबाजी क्रम को ब्रैंडन मैकुलम जैसा खिलाड़ी मजबूती दे सकता है।
किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने पहले खिताब को लेकर बहुत ही बेताब नजर आ रही है। इसी कारण से उन्होंने पिछली बार अपनी टीम को काफी हद तक बदल दिया।

लेकिन पिछले सीजन में भी कामयाबी नहीं मिलने पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इस बार एरोन फिंच और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। ऐसे में उनकी नजरें एक बड़े विदेशी खिलाड़ी पर हो सकती है जिसमें एक बड़ा नाम ब्रैंडन मैकुमल का है।
कोलकाता नाइट राईडर्स
दो बार आईपीएल की चैंपियन कोलकाता नाइट राईडर्स ने भी अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करने में पीछे नहीं रहा। और बड़ी संख्या में अपने खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है।

केकेआर ने खासकर विदेशी खिलाड़ियों को बाहर किया है। ऐसे में उनकी नजरें अपनी टीम में एक विदेशी दिग्गज खिलाड़ी को लाने पर हो सकती है। जिसमें ब्रैंडन मैकुलम पर वो दांव लगाने की सोच सकते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल 12- आरसीबी से रिलीज किये जाने के बाद अब इस टीम से दनादन रन बरसते हुए नजर आ सकते हैं ब्रैंडन मैकुलम appeared first on SportzWiki Hindi.