Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

...तो इस कारण भज्जी ने श्रीसंत को जड़ा थप्पड़, श्रीसंत ने बिग बॉस 12 में किया खुलासा

इंटरनेट डेस्क। एस. श्रीसंत भारतीय टीम के आक्रामक तेज गेंदबाज है। भारत के इस तूफानी गेंदबाज ने कई शानदार मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। एस. श्रीसंत ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारत का ये दिग्गज गेंदबाज फिलहाल मैच फिक्सिंग के कारण टीम से बाहर चल रहा है।

आईपीएल में मैच फिक्सिंग करने वाले भारतीय गेंदबाज फिलहाल बिग बॉस 12 में अपने जलवे बिखेर रहे है। श्रीसंत बिग बॉस 12 में अब तक के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक है। सलमान खान के घर बिग बॉस 12 के सीजन का दर्शक काफी पसंद कर रहे है। हाल ही बिग बॉस 12 के 68वें शो में पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने साल 2008 में आईपीएल के दौरान स्पिनर हरभजन सिंह संग हुए थप्पड़ कांड के बारे में खुलकर बात की।

बिग बॉस 12 के 67वें धारावाहिक में टीम की कप्तान सुरभि ने श्रीसंत से 2008 में हुए इस विवाद के बारें में पूछा तो श्रीसंत ने खुलकर बताया। श्रीसंत ने कहा कि आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चंडीगढ़ में मैच हुआ। इस मैच में हरभजन सिंह टीम के कप्तान थे। श्रीसंत ने आगे कहा कि मेरी गलती यह थी कि मैंने थोड़ा सीरियसहो गया था।

कप्तान भज्जी ने पहले ही कह दिया कि ये मैच भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं है। इसलिए आराम से खेलना। लेकिन मैं पहला विकेट लेने के बाद थोड़ा आक्रामक हो गया। जिस कारण टीम के कप्तान हरभजन सिंह नाराज हो गए। लेकिन आपको बता दें कि सच क्या है वह वीडियो में नहीं दिखाया गया है। उसके बाद श्रीसंत ने बताया कि जब में भज्जी के पास हाथ मिलाने गया तो मैने हरभजन सिंह को कहा हार्ड लक। इसके बाद कप्तान हरभजन सिंह को गुस्सा आया गया और भज्जी ने बाएं हाथ से चेहरे पर हाथ उठाया, थप्पड़ नहीं मारा था। इसलिए उसे थप्पड़ नहीं कहा जा सकता। लेकिन में थोड़ा हेल्पलेस हो गया था। इस कारण में मैदान पर थोड़ा भावुक हो गया था और रोने लग गया था।