आईपीएल-12 की तैयारियां इन दिनों जोरो पर चल रही हैं जिसमें अगले महीनें होने वाले ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने उन खिलाड़ियों को रिलीज कर रही है जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इनमें से दिल्ली डेयरडेविल्स के ग्लेन मैक्सवेल भी हैं जिन्हें दिल्ली ने रिलीज कर दिया है।
ये टीमें ग्लेन मैक्सवेल में दिखा सकती हैं रूचि
अब सवाल ये है कि आखिर ग्लेन मैक्सवेल जैसे खतरनाक टी-20 बल्लेबाज को कौनसी टीम अपने पाले में करना चाहेगी। 18 दिसंबर को जयपुर में ऑक्शन होना है तो आपको हम बताते हैं वो 5 टीमें जो ग्लेन मैक्सवेल को करना चाहेगी अपने पाले में……

राजस्थान रॉयल्स
पिछले सीजन में आईपीएल में वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अंतिम चार में अपना सफर तय किया था। राजस्थान रॉयल्स ने ये सफर गिरते-पड़ते तय किया था। उनको कहीं ना कहीं अपनी टीम में बल्लेबाजी में कोई ना कोई कमी खल रही है ऐसे में वो ग्लेन मैक्सवेल पर दांव लगा सकते हैं।

सनराईजर्स हैदराबाद
पिछले सीजन की रनरअप टीम सनराईजर्स हैदराबाद की टीम से मध्यक्रम में मनीष पांडे को रिलीज करने की खबरें आ रही है। ऐसे में अब वो मध्यक्रम में किसी अच्छे खिलाड़ी की तलाश में रहेंगे। तो उनके पास दिल्ली से रिलीज किए खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को लेने का मौका है जिसे वो भुनाना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस
आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस की टीम वैसे तो बहुत ही संतुलित नजर आती है लेकिन वो अपने ओवरसीज प्लेयर किरोन पोलार्ड को शायद ही आगे बरकरार रखना चाहे। ऐसी स्थिति में वो किरोन पोलार्ड को बाहर कर ग्लेन मैक्सवेल को पाले में कर सकती है।

कोलकाता नाइट राईडर्स
आईपीएल के इतिहास में दो बार खिताब को जीतने वाली कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया था। केकेआर की टीम में इसके बाद भी मिडिल ऑर्डर में आन्द्रे रसेल के अलावा कोई तूफानी बल्लेबाज नहीं है। ऐसे में वो ग्लेन मैक्सवेल जैसे टी-20 स्पेशलिस्ट को अपना हिस्सा बना सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में हमेशा से ही मजबूत और बड़े नामों से लेस रहने वाली आरसीबी को अभी भी पहले खिताब का इंतजार है। आरसीबी की बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं है लेकिन फिर में मध्यक्रम में एक विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत है तो विराट-एबी के फ्लॉप होने पर कुछ कर सके। तो ये बात ध्यान में रखकर ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी शामिल कर सकती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल 12- ग्लेन मैक्सवेल को डेयरडेविल्स के द्वारा रिलीज किये जाने के बाद ये पांच टीमें लगा सकती हैं उन पर दांव appeared first on SportzWiki Hindi.