इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने हाल ही वेस्टइंडीज टीम का टी20 में 3—0 से सुपड़ा साफ कर लगातार 7वीं टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। टी20 सीरीज में भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में हिटमैन रोहित शर्मा के हाथ में थी।
मंगलवार के दिन करें ये उपाय, जल्द ही मिलेगा कर्ज से छुटकारा
इसके साथ ही रोहित शर्मा टी20 में विपक्षी टीम का क्लिन स्वीप करने के मामलें में भारत के टॉप कप्तान बन गए है। रोहित शर्मा ने इस मामलें वर्तमान कप्तान विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने इस टी20 सीरीज में टी20 करियर का चौथा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज बन गए है।
भारत के हिटमैन रोहित शर्मा के लिए 13 नवंबर बहुत खास है। क्योंकि रोहित शर्मा ने आज के दिन ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया। रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ एक धमाकेदार पारी खेली थी और अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा ने आज ही के दिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे वनडे मैच में 173 गेंदों में 264 रनों की आक्रामक पारी खेली। रोहित ने इस मैच में 33 चौके और 9 शानदार गगनचुम्बी छक्के जड़े थे। रोहित का ये रिकॉर्ड अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं तोड़ा। उनकी इस तूफानी की पारी के बदौलत ही भारत ने इस मैच में लंका को 153 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज अपने नाम की थी।