भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पूरी तरह से रोहित शर्मा के नाम रहा हैं. उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सभी प्रशंसकों का दिल जीत लिया.
भारतीय टीम के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज ने दूसरे टी-20 मैच में एक शानदार शतक लगाया हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी खेली. रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी में 8 चौके व 7 छक्के लगाये.
रोहित ने लगाये लगातार 2 गेंदों में 2 छक्के

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मैच में लगातार दो गेंदों में लगातार दो छक्के लगाये. उन्होंने वेस्टइंडीज के स्पिनर फेबियन एलेन की लगतार दो गेंदों में दो छक्के लगाये.
दरअसल, भारत की पारी का 14वां ओवर वेस्टइंडीज के स्पिनर फेबियन एलेन लेकर आ रहे थे. रोहित ने उनके इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो छक्के लगा डाले.
उन्होंने पहला छक्का मिडविकेट की दिशा में फ्लैट लगाया. वहीं दूसरा छक्का उनका गगनचुंबी था. यह छक्का आसमान में काफी देर रहने की बाद मिडविकेट की दिशा में ही जाकर गिरा था.
भारतीय टीम के कप्तान व स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मैच में कुल 7 छक्के लगाये उन्होंने अपने छक्कों से स्टेडियम में आये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
यहाँ देखे रोहित के लगातार दो छक्के का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) November 6, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे रोहित शर्मा ने मिडविकेट के ऊपर से दो शानदार छक्के लगाये. उनके यह छक्के देख दर्शक खुशी से झूम उठे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 14वें ओवर की लगातार 2 गेंदों पर रोहित ने जड़े 2 ऐसे छक्के, जिसे देख दर्शक नाचने में हो गये मजबूर appeared first on SportzWiki Hindi.