स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में तूफानी और बड़ी पारी खेलने वालो की वैसे तो कोई कमी नहीं है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 14 साल के लड़के की बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ हो रही है। जी हाँ, एक लड़के ने मात्र 319 गेंदों पर 556 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। जिसकी क्रिकेट जगत में जमकर चर्चा हो रही है।
खबरों के मुताबिक डीके गायकवाड़ अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप में मोहिंदर लाला अमरनाथ क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए प्रियांशु मोलिया ने 556 रनों की बड़ी पारी खेल डाली। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियांशु ने अपनी पारी में 98 चौके जड़े, लेकिन वो एक ही छक्का लगा पाए। प्रियांशु की इस पारी से अमरनाथ एकेडमी ने योगी क्रिकेट एकेडमी को पारी और 690 रनों हराया। बता दें, योगी एकेडमी के गेंदबाज़ो की प्रियांशु ने जमकर धुनाई की।
वहीं आपको बता दें, प्रियांशु ने केवल बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाज़ी से भी विरोधी टीम को परेशानी में खड़ा किया। उन्होंने गेंदबाज़ी में चार विकेट झटके। प्रियांशु के बेहतरीन ऑलराउंडर है। कहा जा रहा है कि प्रियांशु 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ की अकादमी से खेलते है। वहीं अमरनाथ खुद इस क्रिकेटर को ट्रेनिंग भी देते हैं। कुछ सालो में ही प्रियांशु अंडर 17 , 18 और 19 में खेलते नजर आ सकते है।
यह भी पढ़े:-
Ind vs WI : वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका, आखिरी मैच से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी
फिर उठी स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग
Herald