Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने मैच फिक्सिंग का आरोप लगा श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को किया बैन, 14 दिनों में माँगा जवाब

श्रीलंका क्रिकेट इस समय भ्रष्टाचार की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. हाल में ही श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ जयसूर्या पर पर आरोप लगाने के बाद अब एक और खिलाड़ी पर आरोप लगे हैं. श्रीलंका की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और माैजूदा समय में राष्‍ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा को आईसीसी ने तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया है. उन्‍हें अस्‍थाई रूप से सस्‍पेंड करने का निर्णय लिया गया है.

आईसीसी ने माँगा है जवाब 

गौरतलब है कि आईसीसी की एंटी करप्‍शन यूनिट ने नुवान जोयसा पर तीन नियमों का उल्‍लंघन करने का आरोपी बनाया है. जिसके चलते उनपर ये कार्रवाई की गई है. आईसीसी ने आरोपों पर जवाब देने के लिए उन्‍हें 14 दिनों का वक्‍त दिया है. यह अवधि 1 नवंबर से शुरू हो रही है.

आप को बता दें कि इससे पहले अक्‍टूबर महीने में ही आईसीसी ने एंटी करप्‍शन की विभिन्‍न धाराओं का उल्‍लघन करने के आरोप में पूर्व श्रीलंकाई बल्‍लेबाज सनथ जयसूर्या पर भी सख्‍त कार्रवाई की थी. उनपर आईसीसी की जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है.

आईसीसी ने ज्यादा जानकारी देने से किया है इनकार 

आईसीसी ने नुवान जोयसा पर कार्रवाई के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है. हालांकि उनकी तरफ से ये बताया गया है कि एंटी करप्‍शन की धारा- 2.1.2, 2.1.4, 2.4.4 का उल्‍लंघन करने के आरोपों में ये निर्णय लिया गया है. आप को जानकारी के लिए बता दें कि इन नियमों के तहत अंतरराष्‍ट्रीय मैच का नतीजा फिक्‍स करना, खेल में बाधा पहुंचाना.

इसके अलावा अन्‍य खिलाड़ियों को मैच के दौरान गलत गतिविधियों में शामिल होने के लिए लुभाना , गलत गतिविधियों में लिप्‍त लोगों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी आईसीसी की एंटी करप्‍शन यूनिट को समय रहते नहीं देना आदि शामिल हैं.

वही अगर उनके करियर की बात करें तो उन्होंने 1997 से 2007 तक अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर के दौरान श्रीलंका की तरफ से 30 टेस्‍ट मैच, 95 वनडे मुकाबले खेले हैं.

The post आईसीसी ने मैच फिक्सिंग का आरोप लगा श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को किया बैन, 14 दिनों में माँगा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.