भारत और विंडीज के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है. इस सीरीज में भारत ने 3-1 से अपने नाम कर ली है. इस सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने विंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है. इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रोहित शर्मा काफी ज्यादा हैरान रह गए थे. तो आइये जानते है कि इस मैच में क्या हुआ था कि रोहित शर्मा का काफी हैरान रह गए थे.
भारत ने हासिल की थी आसान जीत

वनडे सीरीज के 5वें और अंतिम मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया था. इस मैच में 105 रन के साधारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (63*) की फिफ्टी और कप्तान विराट कोहली (33*) की पारियों की बदौलत आसानी से यह टारगेट महज 14.5 ओवर में ही अपने नाम कर लिया था.
विराट ने रोहित को दिया विजयी रन बनाने का मौका

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों की घातक बोलिंग के चलते विंडीज टीम कहीं टिक नहीं सकी और उसकी पूरी टीम 104 रन पर ढेर हो गई थी. जडेजा (4/34) को उनकी उम्दा बोलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया थी. सीरीज में 453 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने इस सीरीज में कुल 3 सेंचुरी लगाई थी.
जानिए क्या हुआ था

जब 14 ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को जीत के लिए केवल 2 रनों की जरूरत थी, तब क्रीज़ पर विराट कोहली जमे हुए थे. विराट कोहली इस गेंद पर चौका या छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. विराट कोहली ने इस गेंद पर सिंगल लिया और रोहित को मुकाबला जीताने का मौका दिया. फिर क्या था विराट कोहली की ऐसी दरियादिली ने सभी का दिल जीत लिया. फिर इसके बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम को विजय दिलाने का मौका मिला और मुकाबला भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 14.4 ओवर में विराट कोहली ने दिखाई दरियादिली रोहित शर्मा के लिए किया कुछ ऐसा भावुक हो गये थे हिटमैन appeared first on SportzWiki Hindi.