Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के चार विकेट पर 144 रन

अबु धाबी, 17 नवंबर: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट दूसरे दिन शनिवार को लंच तक चार विकेट 144 रन पर गंवा दिये ।

लंच के समय असद शफीक (25) और बाबर आजम (24) रन बनाकर खेल रहे थे । न्यूजीलैंड के पहली पारी के 153 रन से पाकिस्तान नौ रन दूर है ।

शफीक और आजम ने पांचवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 53 रन बना लिये हैं । अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 59 रन से आगे खेलते हुए पाकिस्तान ने अजहर अली (22) और हारिस सोहेल (38) के विकेट छह गेंद के भीतर ही गंवा दिये ।

सोहेल को लेग स्पिनर ईश सोढी ने शार्ट मिडविकेट पर टाम लाथम के हाथों लपकवाया । वहीं अजहर को ट्रेंट बोल्ट ने विकेट के पीछे बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट कराया ।

The post पाकिस्तान के चार विकेट पर 144 रन appeared first on SportzWiki Hindi.