क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में गिने जाने वाले कपिल देव के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम को हमेशा से एक तेज गेंदबाजी करने के ऑलराउंडर की तलाश रही है। उनके बाद टीम ने कई खिलाड़ियों को आजमाया लेकिन कोई भी कपिल देव जैसी छाप नहीं छोड़ पाया। अभी हार्दिक पांड्या टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता की काफी कमी रही है।
इंग्लैंड में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। एशिया कप में चोटिल होने के बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।
शिवम दुबे का घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन
मुंबई के तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे ने घरेलू मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। रणजी ट्राफी के इस सत्र में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ धूम मचा दी है।
अभी तक हुए 3 मैचों में उन्होंने दो शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली है। गेंदबाजी में भी उन्होंने अभी तक 3 मैच में 14 बल्लेबाजों को आउट किया है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करे तो उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे मैच से पहले 3 मैच में करीब 70 की औसत से 277 रन बनाये हैं। इसके साथ ही इन मैचों में उन्होंने 13 बल्लेबाजों को भी आउट किया है। इसमें दो मौकों उन्होंने पारी में 5 बल्लेबाजों को भी आउट किया है।
गुजरात के खिलाफ मैच की पहली पारी में मुश्किल पिच पर उन्होंने 110 रनों की पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने पहली पारी में गुजरात के 3 बल्लेबाजों को आउट किया।
टी-20 क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन

शिवम दुबे ने टी-20 क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें अभी तक भले ही आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन इसी साल मुंबई टी-20 लीग में उनका बल्ला जमकर बोला था। फाइनल मैच के अंतिम ओवर में उनकी टीम को जीत के लिए 26 रनों की जरूरत थी।
दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 22 रन ठोक दिए। अंतिम गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी लेकिन वह चूक गये। हार के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 147.65 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इन 13 मैचों में उन्होंने 10 बल्लेबाजों को भी आउट किया है। इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस बार आईपीएल नीलामी में मोटी रकम मिल सकती है।
भारतीय क्रिकेट का भविष्य बन सकते हैं
शिवम बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज हैं। लिस्ट ए मैचों में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। 18 मैचों में उन्होंने 103 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं वहीं 5 से कम की इकॉनमी रेट से 23 बल्लेबाजों को आउट किया है।

किसी भी खिलाड़ी को भारतीय टीम में आने के लिए लगातार इसी तरह की प्रदर्शन करनी पड़ेगी। अभी विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, स्टुअर्ट बिन्नी जैसे तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर मौजूद हैं, लेकिन सभी के प्रदर्शन में निरंतरता की काफी कमी रही है। शिवम दुबे अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत को मिला हार्दिक पांड्या का सही विकल्प, 147.65 की स्ट्राइक रेट से बनाता है रन, बुमराह से भी अच्छा है गेंदबाजी रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.