रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड का एक मैच बंगाल और केरला की टीम के बीच खेला जा रहा हैं. इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी खेल रहे हैं.
बता दें, कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे की टेस्ट टीम में भी हुआ हैं. इस तीसरे राउंड के मैच के खत्म होते ही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जायेंगे.
बीसीसीआई ने कहा था एक इनिंग में मात्र 15 ओवर कराने को

आपकों बता दें, कि भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रणजी के तीसरे राउंड के मैच में मात्र 15 ओवर करने की ही हिदायत दी थी.
बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चाहती थी, कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तरोताजा रहे, रणजी ट्रॉफी में ज्यादा गेंदबाजी करके वह थकान महसूस ना करे. अपने गेंदबाज तरोताजा रखने के लिए बीसीसीआई ने इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को भी रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड का मैच खेलने के लिए मना कर दिया था.
शमी ने बीसीसीआई की बात ना मानते हुए किये पहली पारी में 26 ओवर

बीसीसीआई ने तो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक पारी में मात्र 15 ओवर करने के लिए कहा था, लेकिन शमी ने बीसीसीआई की इस बात को ना मानते हुए केरला के खिलाफ अपनी टीम बंगाल के लिए कुल 26 ओवर की गेंदबाजी की हैं.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने केरला के खिलाफ पहली पारी में 26 ओवर कराये, जिसमे उन्होंने 100 रन खर्च करते हुए कुल 3 विकेट हासिल किये.
ज्यादा गेंदबाजी करने का फैसला मेरा ही था

जनसत्ता की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिन की समाप्ति में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बयान दिया. जिसमे उन्होंने कहा हैं, कि बीसीसीआई की हिदायत के बावजूद ज्यादा गेंदबाजी करने का फैसला मेरा ही था.
उन्होंने कहा,
“जब आप अपने राज्य के लिए खेल रहे हो, तो आपकों अपनी पूरी जिम्मेदारी निभानी होती हैं. मैं अच्छा महसूस कर रहा था और मुझे गेंदबाजी करने में कोई परेशानी नहीं आ रही थी. विकेट से भी मदद मिल रही थी, इसलिए जितना हो सके, उतनी मैंने गेंदबाजी की, ज्यादा गेंदबाजी करने का फैसला मेरा ही था.”
नेट्स से बेहतर की आप मैच में करे गेंदबाजी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आगे अपने बयान में कहा, “नेट्स में गेंदबाजी का अभ्यास करने से बेहतर हैं, कि आप अपनी राज्य की टीम के लिए मैच में गेंदबाजी करों, इससे आपकों गेंदबाजी का अच्छा अभ्यास मिलता हैं. मैं यहां जितनी गेंदबाजी करूँगा, मुझे ऑस्ट्रेलिया में उतनी ज्यादा इससे मदद होगी. मुझे लगता हैं, यह मेरी ऑस्ट्रेलिया की तैयारी का एक अच्छा मौका है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मोहम्मद शमी ने बीसीसीआई की नहीं मानी बात इस वजह से 15 के बजाय 26 ओवर किया गेंदबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.