Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

15 साल की सर्वश्रेष्ठ टीम वाले बयान पर सीओए से मिली फटकार के बाद, रवि शास्त्री ने कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले एक साल से शानदार प्रदर्शन किया है कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की जुगलबंदी में भारतीय टीम का प्रदर्शन ऐसा शानदार रहा है कि हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन इस कोच-कप्तान की जोड़ी भारतीय टीम का एशिया से बाहर कुछ खास कामयाबी नहीं दिला सकी है।

भारतीय टीम को पिछले कुछ समय से घर से बाहर नहीं मिली है ज्यादा कामयाबी

भारतीय टीम ने घर में तो ऐसा प्रदर्शन किया है कि भारतीय टीम दुनिया की बेस्ट टीम नजर आती है लेकिन जैसे ही एशिया में या एशिया से बाहर निकलते हैं टीम को अपनी वास्तविकता का अहसास होता है।

इसी साल की बात करें तो भारतीय टीम को साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-4 से हार झेलनी पड़ी।

फिर भी रवि शास्त्री इस टीम को बता रहे हैं पिछले 15 साल की बेस्ट टीम

इन सबके बाद भी भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का बड़बोलापन देखने को मिल रहा है। रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा कि पिछले 15 सालों में मौजदा भारतीय टीम विदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है।

कोच रवि शास्त्री ने तो ऐसा कह कर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। वैसे ये तो साफ है कि मौजूदा टीम चाहे जितनी बेहतर हो लेकिन पिछले 15 सालों की सबसे बेहतर टीम कतई नहीं कही जा सकती है।

शास्त्री के इस बयान पर सीओए ने लगाई फटकार

रवि शास्त्री के इस बयान के बाद ये बात सामने आयी थी कि सीओए ने एक बैठक के दौरान कोच रवि शास्त्री को फटकार लगाई थी कि वो फैंस को तय करने दे कि पिछले 15 साल में मौजूदा भारतीय टीम सबसे अच्छी विदेशी दौरे की टीम है या नहीं।

सीओए ने रवि शास्त्री को इस बात के लिए फटकार जरूर लगाई लेकिन वहीं रवि शास्त्री ने इस बात को पूरी तरह से खंडन किया है। रवि शास्त्री ने सीओए से फटकार मिलने की बात को पूरी तरह से इनकार कर दिया है।

सीओए से मिली फटकार से शास्त्री ने किया इनकार

रवि शास्त्री ने खंडन करते हुए कहा कि “सच तो ये है कि इसका(15 साल के कमेंट) जिक्र नहीं हुआ था। तथाकथित सूत्र को थोड़ा अभ्यास करने की जरूरत है। वो पेरिस को निशाना करके टोक्यो को मार रहे हैं।”

जब शास्त्री से ये पूछा कि टीम की बैठक की गोपनीय बातों को उजागर करने से वो निराश थे या नहीं तो शास्त्री ने कहा कि “ये बहुत बुरी बात है। इस काम में कुछ भी आपको निराश नहीं करता है। ये एक रेस का हिस्सा है। ”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post 15 साल की सर्वश्रेष्ठ टीम वाले बयान पर सीओए से मिली फटकार के बाद, रवि शास्त्री ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.