स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये, जो आज भी कायम है। सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक और सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।लेकिन आज का दिन (15 नवंबर) उनके के लिए बेहद खास है। 15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर ने ठीक 29 साल बाद आज ही के दिन (15 नवंबर) अपनी आखिरी पारी खेली थी।
15 नवंबर 1989 को सचिन में पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया था। तब सकीं की उम्र 16 साल 205 दिन थी। उस समय वह मुश्ताक मोहम्मद और आकिब जावेद के बाद सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले तीसरे क्रिकेटर थे। तब किसी ने सोचा नहीं होगा कि यह छोटा सा लड़का एक दिन क्रिकेट 'क्रिकेट का भगवान' कहलाने लगेगा।
अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सचिन को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। भारत की कमान कृष्णमाचारी श्रीकांत के हाथो में थी। पहली पारी में पाकिस्तान ने 409 रन बनाकर भारत पर दबाव दाल दिया था। एक समय भारतीय टीम 41 के निजी स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। मनोज प्रभाकर के विकेट आउट होने के बाद सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पारी की शुरुआत की।
सचिन ने अपनी पारी में 24 गेंदों का सामना किया और दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। खास बात यह है कि सचिन को बोल्ड करने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने वकार यूनुस भी अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे। भारत ने पहली पारी में 262 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी 305 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। फिर भारत को 453 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन (303/3) कर मैच ड्रॉ करा लिया।
वहीं फिर 15 नवंबर को 2013 को सचिन ने अपनी आखिरी पारी खेली। आखिरी टेस्ट सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। 14 नवंबर को शुरू हुए मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन सचिन 74 रन बनाकर आउट हुए।सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं।उन्होंने53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं,इसमें 51 शतक शामिल हैं।
Herald