Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को मिला भविष्य का एक और स्टार खिलाड़ी, 15 साल की उम्र में तिहरा शतक लगा इस खिलाड़ी ने आकर्षित किया सभी का ध्यान

विश्व क्रिकेट में इन दिनों भारतीय क्रिकेट तेजी के साथ अपने ग्राफ को ऊंचा करता जा रहा है जिसमें कुछ-कुछ समय में प्रतिभाशाली क्रिकेटर निकल कर सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा सकती है। हाल के दिनों में पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, अरमान जाफर जैसे कई खिलाड़ियों ने छाप छोड़ी है।

पृथ्वी शॉ- ऋषभ पंत को टक्कर देने के लिए आया एक और युवा बल्लेबाज

इसी बीच सभी युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है और इसी बीच इन खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए एक और 15 साल के युवा हुनरमंद खिलाड़ी ने अपनी एन्ट्री दी है।

जी हां भारतीय क्रिकेट गलियारों में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के बीच एक और 15 साल के नेयन कांगयन नाम के खिलाड़ी ने धमाकेदार एन्ट्री दी है।

15 साल के नेयन कांगयान ने खेली 302 रनों की जबरदस्त पारी

जी हां भारतीय घरेलू क्रिकेट में होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी के माध्यम से एक स्टार बल्लेबाज भारतीय भविष्य क्रिकेट को मिला है, जिसने अपनी पारी से तहलका मचा दिया है।

ये हैं एक 15 साल के युवा बल्लेबाज नेयन कांगयान…. जिसने इन दिनों खेली जा रही विजय मर्चेट ट्रॉफी में केप इलेवन टीम के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ पहली पारी में 302 रनों की नाबाद पारी खेली।

नेयान कांगयान ने ये पारी खेल मचाया तहलका

विजय मर्चेंट ट्रॉफी के साउथ जोन में गोवा और केप के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में केप की टीम ने गोवा को पहली पारी में 274 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद केप की टीम अपनी पहली पारी खेलने उतरी।

केप के सलामी बल्लेबाज नेयन कांगयान ने धमाकेदार पारी खेली। एक के बाद एक उनके साथी खिलाड़ी आउट होते रहे लेकिन नेयन पिच पर ऐसे टिके कि उन्होंने 490 गेंदों में 32 चौके और 2 छक्कों की मदद से 302 रनों की नाबाद पारी खेल सनसनी फैला दी।

एक 15 साल के नेयान की इस शानदार पारी के बाद भारतीय क्रिकेट के भविष्य को एक और बड़ा क्रिकेटर मिल सकता है। इस बल्लेबाज ने भारत के मौजूदा युवा खिलाड़ियों के लिए भी खतरें की घंटी बजा दी है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत को मिला भविष्य का एक और स्टार खिलाड़ी, 15 साल की उम्र में तिहरा शतक लगा इस खिलाड़ी ने आकर्षित किया सभी का ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.