Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड नम्बर-16 फ्रीटास को हराकर सत्यन अंतिम-16 में

नयी दिल्ली
भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी सत्यन ने लिंज में आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर प्लेटिनम आस्ट्रियन ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नम्बर16 पुर्तगाल के मार्कोस फ्रीटास को हरा कर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। एकल ड्रा में शामिल एकमात्र भारतीय सत्यन ने इस इलीट प्लेटिनम टूर्नामेंट के अंतिम-32 राउंड में फ्रीटास को 4-3 से हराया। वर्ल्ड नम्बर-35 सत्यन ने पहला गेम 4-11 से गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और अपनी स्वाभाविक आक्रमकता दिखाते हुए बाकी के दो गेम 11-9, 11-9 से जीत लिए और 2-1 की बढ़त बना ली।

पुर्तगाली खिलाड़ी हालांकि हार मानने के मूड में नहीं था और उन्होंने अगले दो गेम 11-8 11-6 से जीतते हुए मुकाबले को रोचक बना दिया। फ्रीटास 3-2 से आगे हो चुके थे। सत्यन के  लिए अब करो या मरो का वक्त था और उन्होंने पहले तो 11-9 की जीत के साथ मुकाबला 3-3 से बराबर कर लिया। अब इस मैच का फैसला अंतिम गेम पर निर्भर था और सत्यन ने 11-7 से गेम जीतकर मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए सत्यन का सामना चीन के वर्ल्ड नम्बर-2 जू जिन से होगा।