Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेंट में बिना खाना खाए रहकर गुजारे दिन, अब दिग्गज़ों के साथ खेलेगा यह 16 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी

यूपी के भदोही के रहने वाले यशस्वी जायसवाल का चयन रणजी टीम के लिया हो चुका हैं। बता दे यशस्वी जायसवाल महज अभी 16 साल हैं। यशस्वी ने मुंबई रणजी ट्रॉफी में चयन के बाद ख़ुशी जताई हैं। उन्होंने कहा हैं कि वह रणजी ट्रॉफी को खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह मैच के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।

रणजी ट्रॉफी के इस साल के सत्र की शुरुवात आज यानी गुरुवार से होने वाली हैं। बता दे इस मुंबई की टीम करनैल सिंह स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

रणजी ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार

16 साल के इस युवा खिलाड़ी यशस्वी ने कहा कि ,

“मुंबई रणजी टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान की बात है। अंडर-19 एशिया कप में मेरे प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं रणजी में खेलने के लिए तैयार हूं और मुंबई के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।’

ऐसे मिला हैं मौका

यशस्वी जायसवाल पहले घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम में नहीं थे ,लेकिन बाद में श्रेयस अय्यर को इंडिया की टी-20 टीम में शामिल करने के बाद मुंबई की टीम में उन्हें जगह दी  गयी है।

वेंगसरकर और सचिन भी कर चुके हैं तारीफ

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने यशस्वी को तीन महीने पहले घर बुलाकर तोहफे में बल्ला दिया था। यशस्वी मानते हैं कि सचिन से उनका मिलना उनके जीवन के बेहतरीन पलों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुलकर से मिलकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा हैं।

दायें हाथ से लेग स्पिनर और बायें हाथ के बल्लेबाज यशस्वी अपने बेहतरीन खेल से दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों का दिल भी जीत चुके हैं। बता दे यशस्वी को यहां तक पहुंचाने में सबसे बड़ा हाथ कोच ज्वाला सिंह का हैं।

टेंट में रहकर गुजारे दिन

इस खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। यशस्वी के पिता भदोही में एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान देखते हैं। यशस्वी महज 10 साल की उम्र में ही क्रिकेटर का सपना लेकर मुंबई आ गए थे। बता दे इस खिलाड़ी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की हैं।

यहां यशस्वी आजाद मैदान के एक क्लब से जुड़ गए थे। लेकिन उनके पास रहने के लिए छत भी नहीं थी। जिसके बाद यह आजाद मैदान में लगे टेंट में एक साल तक रहे थे। यशस्वी को यहाँ जमीन में सोना पड़ता था। जहां उनको चीटिंयां काट लिया करती थी।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post टेंट में बिना खाना खाए रहकर गुजारे दिन, अब दिग्गज़ों के साथ खेलेगा यह 16 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.