भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था. अब इस रिकॉर्ड की बराबरी साउथ वेल्स के 17 साल के जेम्स फेनामोर ने कर लिया है.
11वीं क्लास में पढ़ता है ये गेंदबाज
11वीं क्लास में पढ़ने वाले जेम्स ने बुधवार को डाउनी शील्ड में खेले गए एक मैच में करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 10 विकेट झटक लिए. ग्राफटॉन के खिलाफ खेले जा रहे राउंड दो के इस मैच में जेम्स ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की. जेम्स ने 3 बल्लेबाजों को बोल्ड किया, एक को LBW आउट किया तो वहीं 6 बल्लेबाजों को अपनी गेंद पर कैच करवाया.
Congrats to James Fennamore – for taking a remarkable 10 for 19 for Woodlawn against Grafton this morning @craddock_cmail @cricketcomau @PMalone_CMail #mbcc #lismore pic.twitter.com/0Wl36xb1vb
— Mark Malone (@MaloneConnect) November 14, 2018
मैच के बाद जेम्स ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा
मैं शुरुआत के तीन विकेट लेकर ही खुश था. इसके बाद एक के बाद एक आने लगे.फिर मैदान पर कप्तान ने इस बारे में मजाक करना शुरू किया और अंत में यह सच में ही हो गया. मुझे एक गेंद पसंद आई मेरे स्पेल की वो आखिरी गेंद जिसपर मुझे दसवां विकेट मिला.
1956 में जिम लेकर ने सबसे पहले किया था ये कारनामा
गौरतलब है कि,विश्व क्रिकेट में अब सिर्फ दो ही गेंदबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने विराधी टीम के सारे बल्लेबाजों को अकेले आउट किया हो. साल 1956 में इंग्लैंड के जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट लिए थे. वहीं 1999 में भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान के 10 विकेट चटाए थे.

7 फरवरी 1999 का दिन हमेशा भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को याद रहेगा
टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) के बाद तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज अनिल कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट हासिल किए.उनकी जिंदगी में 7 फरवरी 1999 का दिन हमेश-हमेशा के लिए यादगार बन गया, जब कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारी में पूरे 10 विकेट झटके थे. आज इस 17 साल के गेंदबाज ने इस खिलाड़ी की रिकॉर्ड की बराबरी की है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 17 साल के इस गेंदबाज ने अनिल कुंबले के एक पारी में 10 विकेट लेने के रिकॉर्ड की किया बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.