Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

178 रनों की तूफानी पारी के बाद W W W W… के साथ 7 विकेट झटक रविन्द्र जडेजा ने पेश की विश्वकप के लिए पहली दावेदारी

रविन्द्र जडेजा रेलवे के खिलाफ मैच में शानदार खेल दिखाया है. इस खिलाड़ी ने मैच में 7 विकेट झटके इसके साथ ही 178 रनों की शानदार पारी भी खेली. जडेजा की यह पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि सौराष्ट्र चार विकेट पर 32 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था. यह उनका प्रथम श्रेणी में दसवां और रणजी ट्राफी में आठवां शतक है.

पहली पारी में चार और दूसरी पारी में झटके तीन विकेट 

इस दिग्गज खिलाड़ी ने  पहली पारी में 58 रन देकर चार और दूसरी पारी में 103 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. बता दें,आईसीसी वर्ल्‍ड कप 2019 नजदीक आ रहा है और इसको लेकर दुनियाभर की टीमें अपने बेस्‍ट खिलाड़ियों को तराशने और तलाशने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं.

इस रेस में टीम इंडिया भी शामिल है और सबसे अधिक चर्चा रवींद्र जडेजा की हो रही है. सच कहा जाए तो कप्‍तान विराट कोहली, चयनकर्ता और बीसीसीआई इंग्‍लैंड में होने वाले वर्ल्‍ड कप के लिए खिलाड़ियों की खोज में जुट गए हैं. जबकि ऑलराउंडर को लेकर टीम इंडिया की असमंजस की स्थिति लगातार बरकरार है.

पिछले काफी समय से हार्दिक पंड्या ने खेल के सभी फॉर्मेट्स में अपने दमदार प्रदर्शन से इस कमी को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन हाल फिलहाल वह चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर है. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में जडेजा धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, लेकिन क्‍या वह सभी फॉर्मेट्स में स्‍पेशलिस्‍ट कहलाने का दम रखते हैं.

घरेलु मैचों में भी किया शानदार प्रदर्शन 

अब घरेलु मैचों में भी यह खिलाड़ी इतना शानदार प्रदर्शन कर रहा है. जिसे देखते हुए ऐसा लगता है कि विश्व कप में उनका चयन लगभग संभव हैं. 39 टेस्‍ट, 144 वनडे और 40 टी20 खेलने वाले जडेजा वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया में कितने फिट बैठते हैं, यह देखने वाली बात है.

इससे पहले 6 दिसंबर को 30वां जन्‍मदिन मनाने जा रहे जडेजा को न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की कठिन चुनौतियों में खुद को साबित करना है. हां, उनका बल्‍लेबाज़ी दमखम बहुत मायने रखता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 178 रनों की तूफानी पारी के बाद W W W W… के साथ 7 विकेट झटक रविन्द्र जडेजा ने पेश की विश्वकप के लिए पहली दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.