Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में इंग्लैंड ने 17 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है और उसने यहां 17 साल बाद बड़ा कारनामा किया है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट इंग्लैंड में 57 रन हरा दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। इसी के साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका में 17 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीती है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को आखिरी बार उसी के घर मेंसाल 2001 में हराया था।

साल 2001 में श्रीलंका की जमीन पर इंग्लैंड ने पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। लेकिन, इसके बाद उसको कोई जीत नसीब नहीं हुई। इसका सबसे बड़ा कारण था श्रीलंकाई टीम में कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों का होना। दोनों के संन्यास लेने के बाद टीम पूरी तरह से बिखर गई है। इसी वजह से इंग्लैंड टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है।

आपको बता दें, इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सिर्फ 30 मिनट में श्रीलंका के बाकी तीनों विकेट चटकाकर 57 रन जीत दर्ज की। इंग्लैंड की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर लीच (83 रन देकर 5 विकेट) ने मलिंदा पुष्पकुमार (01) का कैच अपनी ही गेंद पर लपककर श्रीलंका की पारी का अंत किया। मोईन अली ने लीच का अच्छा साथ निभाते हुए 72 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट 23 नवंबर से कोलंबो में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े:-

Women's T20 WC: मंधाना के आगे कंगारू ने टेके घुटने, 48 रन दी मात

INDvsAUS: COA ने दी विराट कोहली को शांत रहने की सलाह

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन



Herald