Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चीन की विश्व कप हाकी टीम के 18 खिलाड़ी एक ही प्रांत से

भुवनेश्वर
यह भले ही अजीब सा लगे लेकिन चीन की पूरी 18 सदस्यीय हाकी टीम महज एक प्रांत अंतर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र से है। चीन में 34 प्रांत हैं और यह काफी दिलचस्प है कि यहां विश्व कप में पदार्पण कर रही टीम के सभी सदस्य एक ही अंतर मंगोलिया प्रांत से हैं। चीन का इस खेल में सबसे बेहतर नतीजा 2006 दोहा एशियाई खेलों में रहा है। यह खेल चीन में लोकप्रिय नहीं है, पर वहां का पारंपरिक खेल ‘बेकोऊ’ हाकी जैसा ही है। चीन के दक्षिण कोरियाई कोच सांग रयूल किम ने कहा कि हां, सभी खिलाड़ी अंतर मंगोलिया प्रांत से है। और ये एक ही क्लब और एक ही प्रांत से है। चीन की टीम शुक्रवार को पूल बी में अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।