स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट में आये दिन रिकॉर्ड बनते है और टूटते है। ऐसा ही कुछ किया है एक 19 वर्षीय गेंदबाज ने। इस गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट लेकर भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का कारनामा दोहराया है। पुडुचेरी के बाएं हाथ के युवा स्पिनर सिदाक सिंह ने एक पारी के सभी 10 विकेट झटक अपने नाम यह कारनामा दर्ज किया है।
सिदाक सिंह ने सीके नायुडू ट्रॉफी अंडर-23 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को मणिपुर की पारी के सभी 10 विकेट लिए। 19 साल के इस युवा स्पिनर ने 17.5 ओवर में 31 रन देकर पूरे 10 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी निकाले। पुडुचेरी में खेले जा रहे इस मैच में उनकी जबरदस्त गेंदबाजी के आगे मणिपुर का कोई बल्लेबाज़ नहीं ठीक पाया। उन्होंने अपने अकेले दम पर मणिपुर की टीम मात्र 71 रन पर सिमट दिया।
जानकारी में बता दें, उत्तर प्रदेश के बनारस में जन्मे 19 साल के सिदक सिंह 2015 में मुंबई की ओर से सात टी20 मैच खेल चुके हैं। इस मामले में वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (14 वर्ष) के बाद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं जानकारी में बता दें, टीम इंडिया के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी के सभी 10 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जो आज भी कायम है।
यह भी पढ़े:-
विराट कोहली को भारतीय टीम ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, देखें वीडियो
दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत को बेहतर विकेटकीपर मानता है भारत का ये पूर्व कप्तान
पाकिस्तान के बाबर आज़म ने तोड़ा टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली का ये रिकॉर्ड
Herald