स्पोर्ट्स डेस्क। महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक बार फिर क्रिकेटर मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और छाप छोड़ने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को केसी महिंद्रा शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से धमाल मचाया और टीम को जीत दिलाई।
विजय मर्चेंट इलेवन की तरफ से खेलते हुए विजय मांजरेकर इलेवन के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 70 रन देते हुए 6 विकेट लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम ने ये मैच जीता।
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इन खिलाड़ियों को हुआ ये जबरदस्त फायेदा
ये युवा खिलाड़ी विश्वकप में बन सकते है भारतीय टीम का हिस्सा, जानिए क्या है वजह
मांजरेकर इलेवन के खिलाफ खेले गए इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी के दम पर विजय मर्चेंट टीम ने विजय मांजरेकर इलेवन को दूसरी पारी में मात्र 216 रनो पर ही समेट दिया। इसके बाद चौथी पारी में विजय मर्चेंट टीम को जीत के लिए सिर्फ 120 रन चाहिए थे। विजय मर्चेंट के बल्लेबाज प्रग्नेश कांपिलेवर ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 155 रनों की पारी खेली।
खलील अहमद की धमाकेदार एंट्री, शुरूआती 6 मैचों में ही तोड़ दिया जहीर खान का यह रिकॉर्ड
अभी कुछ समय पहले ही में अर्जुन तेंदुलकर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। मुंबई-गुजरात मुकाबले में अर्जुन ने मात्र 30 रन देकर 5 विकेट लिए थे। जिसकी वजह से मुंबई की टीम बाद में 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। अर्जुन ने उस मैच में 8.2 ओवर में 1 मेडन ओवर भी दिया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तो अर्जुन तेंदुलकर अगले आईपीएल की नीलामी में अपना नाम रजिस्टर करा सकते हैं।
Herald